Railsandesh

  • मदनलाल मेघवाल पर चार वार्डों में डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप

    मदनलाल मेघवाल पर चार वार्डों में डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप

    बीकानेर। बीकानेर में बवाल हो गया है। नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस के डुप्लीकेट सिंबल जारी का करने का मामला सामने आया है। यह आरोप लगा है शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल पर। उन पर चार से भी ज्यादा वार्डों में डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित में दी गई है।
    आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा बीकानेर निगम नगर निगम चुनाव के कांग्रेस के प्रभारी को ओवरटेक करते हुए मदनलाल ने डुप्लीकेट सिंबल बनवा लिए। वार्ड 11 में शिशुपाल सिंह के स्थान पर भगवान सिंह, वार्ड 38 में अमरजीत शर्मा के स्थान पर छैलूसिंह , वार्ड 50 में मोहित अरोड़ा के स्थान पर नवरतन डागा और वार्ड 54 में नरदेव सिंह के स्थान पर पवन कुमार को डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप है।
    हालांकि इस बारे में मदनलाल मेघवाल से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

    मारपीट की निन्दा
    शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल के साथ कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट प्रकरण की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निंदा की है। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा है कि विरोध करने के और भी तरीके हैं, मारपीट समस्या का हल नहीं। सियाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

    “चुनाव में सभी उम्मीदवार टिकट मांगते हैं लेकिन मिलता किसी एक को ही। मोहित अरोड़ा ने वार्ड संख्या 50 में टिकट के लिए आवेदन किया था। आज वह वार्ड 50 में ही कार्यालय उद्घाटन के मौके पर आया, मुझे अलग ले जाकर बात की। मैं सीढ़ियों पर ही बात कर रहा था तभी उसने और उसके साथ आए गुंडों ने मारपीट शुरू कर दी। हमने आईजी को शिकायत की है। उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
    –मदनलाल मेघवाल,
    शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष

  • मदनलाल मेघवाल पर चार वार्डों में डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप

    मदनलाल मेघवाल पर चार वार्डों में डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप

    बीकानेर। बीकानेर में बवाल हो गया है। नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस के डुप्लीकेट सिंबल जारी का करने का मामला सामने आया है। यह आरोप लगा है शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल पर। उन पर चार से भी ज्यादा वार्डों में डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित में दी गई है।
    आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा बीकानेर निगम नगर निगम चुनाव के कांग्रेस के प्रभारी को ओवरटेक करते हुए मदनलाल ने डुप्लीकेट सिंबल बनवा लिए। वार्ड 11 में शिशुपाल सिंह के स्थान पर भगवान सिंह, वार्ड 38 में अमरजीत शर्मा के स्थान पर छैलूसिंह , वार्ड 50 में मोहित अरोड़ा के स्थान पर नवरतन डागा और वार्ड 54 में नरदेव सिंह के स्थान पर पवन कुमार को डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप है।
    हालांकि इस बारे में मदनलाल मेघवाल से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

    मारपीट की निन्दा
    शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल के साथ कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट प्रकरण की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निंदा की है। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा है कि विरोध करने के और भी तरीके हैं, मारपीट समस्या का हल नहीं। सियाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

    “चुनाव में सभी उम्मीदवार टिकट मांगते हैं लेकिन मिलता किसी एक को ही। मोहित अरोड़ा ने वार्ड संख्या 50 में टिकट के लिए आवेदन किया था। आज वह वार्ड 50 में ही कार्यालय उद्घाटन के मौके पर आया, मुझे अलग ले जाकर बात की। मैं सीढ़ियों पर ही बात कर रहा था तभी उसने और उसके साथ आए गुंडों ने मारपीट शुरू कर दी। हमने आईजी को शिकायत की है। उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
    –मदनलाल मेघवाल,
    शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष

  • शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल को कार्यकर्ताओं ने पीटा

    शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल को कार्यकर्ताओं ने पीटा

    बीकानेर। वार्ड 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल की कुछ कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। कार्यकर्ता टिकट चोर, टिकट चोर के नारे लगा रहे थे।
    उल्लेखनीय है कि नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवारों को सिंबल देने के नाम पर डुप्लीकेट सिंबल जारी किए गए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की ओर से जिन लोगों को उम्मीदवार बनाकर उनके नाम पर सिंबल जारी किए गए थे मेघवाल ने उसमें फेरबदल करते हुए अपने चहते उम्मीदवारों को डुप्लीकेट सिंबल जारी कर दिए इसका पता चलने पर कार्यकर्ता मदनलाल मेघवाल के पीछे लगे हुए थे और आज उन्होंने वार्ड 50 में एक कार्यक्रम के दौरान मदनलाल मेघवाल की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान कार्यकर्ता टिकट कर टिकट कर के नारे लगा रहे थे।

  • बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल पर सिंबल चोरी का आरोप

    बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल पर सिंबल चोरी का आरोप

    बीकानेर। आपने सोना, चांदी, जेवरात, रुपया, आदि की चोरी होते हुए सुना होगा ,लेकिन बीकानेर में सिंबल चोरी हो गए हैं ।बीकानेर के शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल पर सिंबल चोरी करने का आरोप लगाया गया है । उन पर आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की ओर से जारी सिंबल को बदल दिया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिंबल चोरी करने का आरोप लगाया है ।बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों को पार्टी ने टिकट दिया, मदन लाल मेघवाल पर आरोप है कि उन्होंने डुप्लीकेट सिंबल बनवाकर अपने चहते लोगों को दे दिया। कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर यह आरोप लगाया है कि शहर जिला कांग्रेस की ओर से डुप्लीकेट सिंबल की जांच करवाई जाए । कार्यकर्ताओं ने चार वार्डों में डुप्लीकेट सिंबल बनवाकर अपने चहते उम्मीदवारों को दे दिए । बीकानेर के दिग्गज नेता की एक कार्यकर्ता से हुई बातचीत में इसका खुलासा हुआ है। बीकानेर के प्रभारी की कार्यकर्ता से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की ओर से जारी सिंबल के स्थान पर डुप्लीकेट सिंबल निर्वाचन आयोग को देने की पुष्टि हुई है।

  • श्रीगंगानगर के भीम शर्मा को रेल मंत्री ने लिया जेडआरयूसीसी में

    श्रीगंगानगर के भीम शर्मा को रेल मंत्री ने लिया जेडआरयूसीसी में

    Your Heading

    — चौथी बार बने जेडआरयूसीसी सदस्य

    बीकानेर। रेल मामलों के खास जानकार और लम्बे समय से रेलवे के मुद्दों को गम्भीरता  से उठा रहे वरिष्ठ पत्रकार भीम शर्मा को  एक बार फिर रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (जेडआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है।

    इस बार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद भीम शर्मा को सपोर्ट किया है।  उन्होंने अपने ‘पर्सनल इंट्रेस्ट’ कोटे से शर्मा का मनोनयन किया है।

    भीम शर्मा चौथी बार जेडआरयूसीसी के सदस्य बने है।
    शर्मा के मनोनयन पर क्षेत्र के लोगों, रेलवे अधिकारियों -कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

    श्रीगंगानगर निवासी शर्मा ने कहा कि वे रेलवे से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों और विकास कार्यों के लिए अधिकारियों एवं क्षेत्रीय सांसदों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी प्रयास करेंगे।

    उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर से अनूपगढ़ जाने के लिए अभी सूरतगढ़ होकर रास्ता है। श्रीगंगानगर से दो किलोमीटर लम्बी नई लाइन बिछाने से अनूपगढ़ का रूट सुगम हो जाएगा।

    इसके अलावा अबोहर-फाजिल्का रूट पर तीनों शिफ्टों में रेल संचालन का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अबोहर-फाजिल्का खण्ड में वर्ष 2012 में लगभग 43 किलोमीटर लम्बी नई रेल लाइन बिछाई गई थी।

    लेकिन कम ट्रेफिक होने के कारण अभी एक शिफ्ट ही चलाई जा रही है। विशेष दिनों में आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है।

    भीम शर्मा ने मनोनयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष आभार जताया।

    बीकानेर मण्डल से ये हैं जेडआरयूसीसी सदस्य

    भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल,  अशोक बोबरवाल, सम्पत पारीक,नरेश मित्तल, जगदीश कुमार शर्मा,  अनंत वीर जैन  , सुरेश मित्तल, घनश्याम अग्रवाल।

  • रेलवे की निर्माण शाखा में भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते दो गिरफ्तार

    रेलवे की निर्माण शाखा में भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते दो गिरफ्तार

    बीकानेर। रेलवे की निर्माण शाखा (संकेत एवं दूरसंचार) के दो कर्मचारियों को सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता की एमआरटी कंपनी को रेलवे के निर्माण शाखा में संकेत एवं दूरसंचार से संबंधित लगभग 48 करोड़ रुपए का काम मिला हुआ था।

    कंपनी ने काफी समय पूर्व काम पूरा कर दिया था। पूर्ण किए गए कार्यों के बिल भुगतान के लिए रेलवे कार्यालय में प्रस्तुत किए गए थे ।

    बिलों को क्लीयर करने और भुगतान जारी करने के एवज में संबंधित रेल कार्मिकों ने कमीशन के तौर पर रिश्वत की डिमांड की थी।

    शिकायत मिलने पर सीबीआई अधिकारियों ने सत्यापन कराने के बाद पूरी योजना के तहत अपना जाल बिछाया और सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और उनके साथी कार्मिक राकेश को 1 लाख 20 हजार रुपए की नगद रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

    सूत्रों के अनुसार कोलकाता स्थित एमआरटी कंपनी के करीब 48 करोड़ रुपए की लागत वाले प्रोजेक्ट टेंडर के बिल रेलवे विभाग में लंबित चल रहे थे।

    इन बकाया बिलों को पास करने की एवज में सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और कार्मिक राकेश लगातार दबाव बना रहे थे।दोनों रेल कार्मिकों ने बिल क्लियर कराने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की डिमांड रखी थी।

    कंपनी की तरफ से रिश्वत की यह राशि देने पहुंचे कार्मिक नवल किशोर से जैसे ही दोनों अधिकारियों ने रुपए प्राप्त किए,सीबीआई की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

  • रोमिनस पिज्जा एंड बर्गर का नया ‘ न्यूट्री क्रस्ट’ लांच

    रोमिनस पिज्जा एंड बर्गर का नया ‘ न्यूट्री क्रस्ट’ लांच

    बीकानेर। देश भर में निरंतर लोकप्रियता हासिल कर रही देसी ” रोमिनस पिज्जा एंड बर्गर” चैन ने अपना नया डिलीशियस ‘ न्यूट्री क्रस्ट पिज्जा ‘ लांच किया है।

    इसके डायरेक्टर विजय चौधरी ने बताया कि न्यूट्री क्रस्ट को खास तौर पर तैयार किया गया है। इसमें गेहूं का आटा, ओट फ्लोर, बेसन, चिया सीड्स, पंपकीन सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और इसबगोल के मिश्रण इस्तेमाल किया जा गया है। इसके स्वाद और नैसर्गिक अरोमा को बेहतर बनाने के लिए इसमें अजवाइन, ओरिगैनो बेसिल और कसूरी मेथी जैसी वनस्पतियों का इस्तेमाल किया गया। न्यूट्री क्रस्ट के तीन मुख्य आधार हैं, एक तो बेहतर पोषण है, दूसरा हाई फाइबर कंटेंट और तीसरा स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं । चौधरी ने बताया कि उनका मानना है कि हेल्दी च्वाइस का मतलब टेस्ट से समझौता करना नहीं है। न्यूट्री क्रस्ट में यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर बाइट स्वादिष्ट और संतुष्टिकारक हो।

    संवाददाता सम्मेलन में मौजूद लॉन्चिंग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीखाराम चांदमल के युवा निदेशक और खाद्य विशेषज्ञ आशीष अग्रवाल ने कहा कि भारतीय पारंपरिक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ के साथ हमारी विरासत जुड़ी है। हमने आज से नहीं, बरसों से इस विरासत को सहेज कर रखा हुआ है। कुछ प्रोडक्ट दुनिया के लिए कमाई का साधन हो सकते हैं लेकिन हमारे लिए पुरखों की देन है जिसे हमें हर हाल में संरक्षित रखकर अगली पीढ़ी को सम्प्रेषित करना है। हम स्वाद के साथ समझौता नहीं करते हैं और इसी का ही परिणाम है के आज भी भारतीय खाद्य पदार्थ पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं।

    मिर्च मसाला फूड्स के डायरेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि रोमिनस पिज्जा एंड बर्गर का नया ‘ न्यूट्री क्रस्ट’ वाकई एक लाजवाब पिज्जा है। इसके माध्यम से बीकानेर के लोगों को स्वाद का नया अनुभव मिलेगा। न्यूट्री क्रस्ट लांचिंग के अवसर पर रोमिनस पिज्जा एंड बर्गर के प्रबंधक शक्ति सिंह, भीखाराम चांदमल के मीडिया प्रभारी ज्ञान गोस्वामी समेत अनेक लोग मौजूद थे।

  • सच का कवच को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

    सच का कवच को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

    बीकानेर। बैंक ऑफ बड़ौदा और आईआईटी गांधीनगर की संयुक्त हैकाथॉन-2026 में आरटीयू की टीम “सच का कवच” ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर ₹2 लाख का पुरस्कार जीता है।

    बैंकिग सेक्टर में होने वाले जोखिम को रोकने को लेकर आरटीयू के विद्यार्थियों ने सुरक्षा समाधान विकसित किया है।

    उल्लेखनीय है कि उत्कृष्टता की तकनीकी शिक्षा में निरंतर आरटीयू के विद्यार्थीआगे बढ़ रहे है

    तकनीकी शिक्षा के कुलगुरु निमित चौधरी का कहना है कि विद्यार्थी रचनात्मक सोच के माध्यम से देश और समाज की वास्तविक समस्याओं के प्रभावी समाधान विकसित करे।

  • बेडरोल चोरी में बीकानेर देश में नम्बर वन, 25 लाख, 76 हजार तौलिए-चद्दर चोरी

    बीकानेर।भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले बेडरोल की चोरी के मामलों में उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर मंडल पूरे देश में पहले स्थान पर है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच देश के 54 रेलवे मंडलों में 1.27 करोड़ से अधिक बेडरोल आइटम चोरी हुए, जिनमें बीकानेर मंडल अकेले 25.76 लाख बेडरोल आइटम के साथ शीर्ष पर रहा।
    आंकड़ों के अनुसार बीकानेर मंडल में लंबी दूरी की एसी ट्रेनों से बड़ी संख्या में चादरें, तकिया कवर, कंबल, तकिए और फेस टॉवल गायब हुए। यह संख्या भारतीय रेलवे में दूसरे स्थान पर रहे रांची मंडल से भी दो गुना से भी काफी अधिक है। रांची मंडल में पिछले साढ़े तीन साल में 9.31 लाख आइटम चोरी हुए तो बीकानेर की लापरवाही लगभग तीन गुना ज्यादा रही और 25.76 लाख आइटम चोरी हो गए। इससे बीकानेर मंडल में बेडरोल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
    भारतीय रेलवे प्रतिदिन लगभग 8 लाख एसी यात्रियों को दो चादरें, एक कंबल, एक तकिया, एक तकिया कवर और एक फेस टॉवल उपलब्ध कराता है। लेकिन यात्रा समाप्त होने के बाद बड़ी मात्रा में यह सामग्री वापस नहीं मिल रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अधिकांश मामलों में सामान यात्रियों द्वारा ही अपने साथ ले जाया जाता है।
    रेल मंत्रालय ने बढ़ती चोरी पर चिंता जताते हुए बेडरोल की डिजिटल मॉनिटरिंग, निरीक्षण व्यवस्था मजबूत करने और जवाबदेही तय करने सहित कई कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि बीकानेर मंडल में चोरी के सबसे अधिक मामलों के पीछे कोई आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है।
    जनवरी 2022 से मई 2026 तक
    देशभर में 1.27 करोड़ से अधिक बेडरोल आइटम चुराए। इस अवधि में चोरी में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

    देश में सर्वाधिक बेडरोल चोरी वाले मंडल

    बीकानेर – 25.76 लाख
    रांची – 9.31 लाख
    दिल्ली – 8.21 लाख
    मुंबई – 8.17 लाख
    जोधपुर – 8.09 लाख

  • पीएम मोदी के लोकार्पण के सात महीने में ही देशनोक स्टेशन पर यात्री सुविधाएं चरमराई, सीसीएम ने किया निरीक्षण

    पीएम मोदी के लोकार्पण के सात महीने में ही देशनोक स्टेशन पर यात्री सुविधाएं चरमराई, सीसीएम ने किया निरीक्षण

    -श्याम मारू-
    बीकानेर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 14.18 करोड़ रुपए की लागत से देशनोक रेलवे स्टेशन का कायाकल्प धूलधुसरित होने लगा है। स्टेशन पर सात महीने पहले बने टॉयलेट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यात्री सुविधाएं दम तोड़ने लगी है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल ने मंगलवार को देशनोक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन पर पार्इ्र गई कमियों की ओर जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक का ध्यान आकृष्ट किया।

    देशनोक रेलवे स्टेशन बीकानेर-नोखा लाइन पर, बीकानेर से लगभग 30 किमी दूर है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 14.18 करोड़ रुपए की लागत से देशनोक रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया था जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 22 मई 2025 को देशनोक में ही आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया था।

    अमृत भारत योजना के तहत देशनोक रेलवे स्टेशन पर नया पोर्च, बेहतर वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम, लिफ्ट, एस्केलेटर, फ्री वाई-फाई, नए टॉयलेट, नई पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया और दिव्यांग टॉयलेट, रैम्प समेत अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी। लेकिन इनमें से अधिकांश कार्य सात महीने में दम तोड़ने लगे है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल ने मंगलवार को बीकानेर मण्डल के बीकानेर रेलवे स्टेशन और जोधपुर मण्डल के देशनोक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इन दिनों बीकानेर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत 471 करोड़ रूपए की लागत से नया बनाया जा रहा है। ऐसे में स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है।

    धीरूमल ने बीकानेर स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाएं विशेष तौर पर दिव्यांग टॉयलेट व स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत बताई। निरीक्षण के दौरान बीकानेर के सहायक वाणिज्य प्रबंधक लालचंद समेत अनेक अधिकारी उनके साथ थे।

    दोपहर बाद वे देशनोक रेलवे स्टेशन पहुुंचे। वहां टॉयलेट की सैनेटरी टाइल्स क्षतिग्रस्त देखकर वे दंग रह गए। इस कारण महिला-पुरूष टॉयलेट बंद पड़े थे। पेयजल सुविधा भी चरमराई हुई थी। सर्कुलेटिंग एरिया भी क्षतिग्रस्त था, साथ ही सफाई व्यवस्था भी माकूल नहीं थी। उन्होंने वहीं से जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक को वस्तुस्थिति से अवगत करवा दिया।

    -आज बीकानेर और देशनोक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बीकानेर स्टेशन पर तो निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन यात्री सुविधा बनाए रखने का कहा है। देशनोक रेलवे स्टेशन की हालत चिंताजनक है। टॉयलेट की सैनेटरी टाइल्स टूटी हुई है। सफाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक को जानकारी भेज दी गई है।-धीरूमल, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सुविधा, उत्तर पश्चिम रेलवे जोन