रेलवे की निर्माण शाखा में भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते दो गिरफ्तार

बीकानेर। रेलवे की निर्माण शाखा (संकेत एवं दूरसंचार) के दो कर्मचारियों को सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता की एमआरटी कंपनी को रेलवे के निर्माण शाखा में संकेत एवं दूरसंचार से संबंधित लगभग 48 करोड़ रुपए का काम मिला हुआ था।

कंपनी ने काफी समय पूर्व काम पूरा कर दिया था। पूर्ण किए गए कार्यों के बिल भुगतान के लिए रेलवे कार्यालय में प्रस्तुत किए गए थे ।

बिलों को क्लीयर करने और भुगतान जारी करने के एवज में संबंधित रेल कार्मिकों ने कमीशन के तौर पर रिश्वत की डिमांड की थी।

शिकायत मिलने पर सीबीआई अधिकारियों ने सत्यापन कराने के बाद पूरी योजना के तहत अपना जाल बिछाया और सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और उनके साथी कार्मिक राकेश को 1 लाख 20 हजार रुपए की नगद रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार कोलकाता स्थित एमआरटी कंपनी के करीब 48 करोड़ रुपए की लागत वाले प्रोजेक्ट टेंडर के बिल रेलवे विभाग में लंबित चल रहे थे।

इन बकाया बिलों को पास करने की एवज में सीनियर सेक्शन ऑफिसर राजेंद्र चौधरी और कार्मिक राकेश लगातार दबाव बना रहे थे।दोनों रेल कार्मिकों ने बिल क्लियर कराने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की डिमांड रखी थी।

कंपनी की तरफ से रिश्वत की यह राशि देने पहुंचे कार्मिक नवल किशोर से जैसे ही दोनों अधिकारियों ने रुपए प्राप्त किए,सीबीआई की टीम ने उन्हें दबोच लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *