वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस अब मूल मार्ग पर चलेगी

Indian railway, irctc,railwaynews, भारतीय रेलवे, रेल, Vasco da Gama-Jasidih Express, secundrabad, hubli, south western railway, swr,

हुबली। दक्षिण मध्य रेलवे ने ट्रेन संख्या 17321/17322 वास्को डी गामा – जसीडीह – वास्को डी गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस को उसके मूल मार्ग पर बहाल कर दिया है। अब यह रेलगाड़ी अपने मूल रूट पर चलेगी।

इससे पहले, इस ट्रेन को अस्थायी रूप से चार्लापल्ली, मौला अली और सिकंदराबाद के बजाय चार्लापल्ली, मौलाली सी केबिन, मौलाली जी केबिन, अम्मुगुडा और सनथनगर के माध्यम से डायवर्ट किया गया था, जिससे सिकंदराबाद स्टेशन को बाईपास किया गया था।

ट्रेन संख्या 17321 वास्को डी गामा -जसीडीह एक्सप्रेस के लिए 12 सितंबर से और ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह – वास्को डी गामा के लिए 15 सितंबर से सिकंदराबाद होते हुए अपने मूल मार्ग से चलेगी।

निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 17321 वास्को डी गामा – जसीडीह एक्सप्रेस रात 23.15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी और 23.20 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह – वास्को डी गामा एक्सप्रेस शाम 18.35 बजे सिकंदराबाद पहुँचेगी और 18.40 बजे प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान समय में कोई बदलाव नहीं होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *