Tag: रेल

  • पीएम मोदी के लोकार्पण के सात महीने में ही देशनोक स्टेशन पर यात्री सुविधाएं चरमराई, सीसीएम ने किया निरीक्षण

    पीएम मोदी के लोकार्पण के सात महीने में ही देशनोक स्टेशन पर यात्री सुविधाएं चरमराई, सीसीएम ने किया निरीक्षण

    -श्याम मारू-
    बीकानेर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 14.18 करोड़ रुपए की लागत से देशनोक रेलवे स्टेशन का कायाकल्प धूलधुसरित होने लगा है। स्टेशन पर सात महीने पहले बने टॉयलेट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यात्री सुविधाएं दम तोड़ने लगी है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल ने मंगलवार को देशनोक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन पर पार्इ्र गई कमियों की ओर जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक का ध्यान आकृष्ट किया।

    देशनोक रेलवे स्टेशन बीकानेर-नोखा लाइन पर, बीकानेर से लगभग 30 किमी दूर है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 14.18 करोड़ रुपए की लागत से देशनोक रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया था जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 22 मई 2025 को देशनोक में ही आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया था।

    अमृत भारत योजना के तहत देशनोक रेलवे स्टेशन पर नया पोर्च, बेहतर वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम, लिफ्ट, एस्केलेटर, फ्री वाई-फाई, नए टॉयलेट, नई पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया और दिव्यांग टॉयलेट, रैम्प समेत अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी। लेकिन इनमें से अधिकांश कार्य सात महीने में दम तोड़ने लगे है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल ने मंगलवार को बीकानेर मण्डल के बीकानेर रेलवे स्टेशन और जोधपुर मण्डल के देशनोक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इन दिनों बीकानेर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत 471 करोड़ रूपए की लागत से नया बनाया जा रहा है। ऐसे में स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है।

    धीरूमल ने बीकानेर स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाएं विशेष तौर पर दिव्यांग टॉयलेट व स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत बताई। निरीक्षण के दौरान बीकानेर के सहायक वाणिज्य प्रबंधक लालचंद समेत अनेक अधिकारी उनके साथ थे।

    दोपहर बाद वे देशनोक रेलवे स्टेशन पहुुंचे। वहां टॉयलेट की सैनेटरी टाइल्स क्षतिग्रस्त देखकर वे दंग रह गए। इस कारण महिला-पुरूष टॉयलेट बंद पड़े थे। पेयजल सुविधा भी चरमराई हुई थी। सर्कुलेटिंग एरिया भी क्षतिग्रस्त था, साथ ही सफाई व्यवस्था भी माकूल नहीं थी। उन्होंने वहीं से जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक को वस्तुस्थिति से अवगत करवा दिया।

    -आज बीकानेर और देशनोक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बीकानेर स्टेशन पर तो निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन यात्री सुविधा बनाए रखने का कहा है। देशनोक रेलवे स्टेशन की हालत चिंताजनक है। टॉयलेट की सैनेटरी टाइल्स टूटी हुई है। सफाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक को जानकारी भेज दी गई है।-धीरूमल, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सुविधा, उत्तर पश्चिम रेलवे जोन

  • जबलपुर-बांद्रा एक्सप्रेस के फेरों में विस्तार

    जबलपुर-बांद्रा एक्सप्रेस के फेरों में विस्तार

    मुम्बई। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्त संख्‍या को समायोजित करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 02133/02134 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित करने का निर्णय लिया है।

    पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर स्‍पेशल तथा ट्रेन संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल को अगली सूचना तक विस्तारित किया गया है।

  • कर्णावती एक्सप्रेस अब चलेगी बांद्रा से

    कर्णावती एक्सप्रेस अब चलेगी बांद्रा से

    मुम्बई। पश्चिम रेलवे दो प्रमुख ट्रेनों के टर्मिनल एवं कोच संरचना में अस्थायी परिवर्तन कर रहा है।

    ट्रेन संख्या 12933/12934 मुंबई सेंट्रल-वटवा/अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस के टर्मिनल को मुंबई सेंट्रल से बांद्रा टर्मिनस स्थानांतरित तथा ट्रेन संख्या 22961/22962 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस के कोचों की संख्या को अस्थायी रूप से 16 से बढ़ाकर 20 किया जा रहा है।

    पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 22961/22962 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से चार अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

    यह व्यवस्था 26 जनवरी से 07. मार्च 2026 तक यात्रा प्रारंभ करने वाली यह ट्रेन 20-कोच रेक के साथ चलेगी।

    विनीत ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 12933/12934 बांद्रा टर्मिनस-वटवा/अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस अस्थायी रूप से मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस से ही ओरिजिनेट/टर्मिनेट होगी।

    यह व्यवस्था 26 जनवरी से 07 मार्च 2026 तक यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन के लिए लागू होगी। ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 13.55 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि ट्रेन संख्या 12934 बांद्रा टर्मिनस पर दिन में 12.30 बजे पहुंचेगी। बोरीवली और वटवा/अहमदाबाद के बीच समय-सारणी में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

  • ट्रेन में आग की जांच पूरी, दो सस्पेंड

    ट्रेन में आग की जांच पूरी, दो सस्पेंड

    हैदराबाद। विजयवाड़ा मंडल के एलमंचिली रेलवे स्टेशन पर गत 29 दिसम्बर को गाड़ी संख्या 18189 टाटानगर -एरणाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग की घटना की जांच पूरी हो गई है।

    इसमें दो अधिकारियों को निलम्बित किया गया है। दक्षिण मध्य सर्कल की रेल संरक्षा आयुक्त सुश्री माधवी ने घटना की जांच के दौरान लगभग 50 लोगों से पूछताछ की थी।.

  • अयोध्या कैंट के लिए चलेगी अनरिजर्व ट्रेन

    अयोध्या कैंट के लिए चलेगी अनरिजर्व ट्रेन

    गोरखपुर। रेलवे की ओर से गोंडा से अयोध्या कैंट के लिए अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है।

    गाड़ी संख्या 05078 गोंडा-अयोध्या कैंट अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 13 से 22 जनवरी, 2026 तक (16 जनवरी, 2026 को छोड़कर) गोंडा से रात 21.40 बजे प्रस्थान कर बरुआचक से 21.52 बजे, मोतीगंज से 22.01 बजे, झिलाही से 22.10 बजे, मनकापुर से 22.40 बजे, टिकरी से 22.55 बजे, नवाबगंज से 23.05 बजे, कटरा से 23.16 बजे तथा रामघाट हाल्ट से 23.27 बजे, अयोध्या धाम जं. से 23.45 बजे छूटकर मध्यरात्रि 00.05 बजे अयोध्या कैंट पहुँचेगी।

    गाड़ी संख्या 05077 अयोध्या कैंट-गोंडा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 14 से 23 जनवरी, 2026 तक (17 जनवरी, 2026 को छोड़कर) अयोध्या कैंट से मध्यरात्रि 00.25 बजे प्रस्थान कर अयोध्या धाम से 00.45 बजे, रामघाट हाल्ट से 00.56 बजे, कटरा से 01.06 बजे, नवाबगंज से 01.17 बजे, टिकरी से 01.27 बजे, मनकापुर से 02.45 बजे, झिलाही से 02.55 बजे, मोतीगंज से 03.04 बजे तथा बरुआचक से 03.15 बजे छूटकर तड़के 03.30 बजे गोंडा पहुँचेगी।

    यह गाड़ी डेमू रेक से चलाई जायेगी।

  • बान्द्रा व जयपुर के बीच नॉन स्टॉप सुपरफास्ट ट्रेन 4 जनवरी से

    बान्द्रा व जयपुर के बीच नॉन स्टॉप सुपरफास्ट ट्रेन 4 जनवरी से

    मुम्बई। पश्चिम रेलवे की ओर से बान्द्रा व जयपुर के बीच नॉन स्टॉप सुपरफास्ट रेलगाड़ी चलाई जाएगी।

    ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्‍पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को दोपहर 14.40 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 08.45 बजे जयपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 05 जनवरी से 23 फरवरी तक चलेगी।

    इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09705 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को शाम 18.40 बजे जयपुर से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 04 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगी।

    इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, एसी-3 टियर (इकोनॉमी) एवं स्लीपर क्लास कोच होंगे।

  • अवध आसाम एक्सप्रेस 28 फरवरी को रहेगी रद्द

    अवध आसाम एक्सप्रेस 28 फरवरी को रहेगी रद्द

    जयपुर। उत्तर भारत में बारिश के बाद छाए कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कोहरे को देखते हुए गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ अवध आसाम एक्सप्रेस को आगामी 28 फरवरी को रद्द किया गया है।

    इसके अलावा उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल कार्य के कारण गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा आगामी 27 फरवरी एवं 01 मार्च को डिब्रूगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

  • परिवर्तित रूट से चलेगी ये पांच रेलगाड़ियां

    परिवर्तित रूट से चलेगी ये पांच रेलगाड़ियां

    जयपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं प्रभावित
    रहेगी।

    मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

    1. गाडी संख्या 54411, रेवाडी-मेरठ छावनी रेलसेवा जो 23 फरवरी से 03 मार्च तक (09 ट्रिप) रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली छावनी – पटेलनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज व सदर बाजार स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 14030, मेरठ छावनी- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 23 फरवरी से 03 मार्च तक (09 ट्रिप) मेरठ छावनी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला – पटेलनगर – दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, व दयाबस्ती स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 12439, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 22 फरवरी व 01 मार्च को (02 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 12485, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 23व 26 फरवरी व 02 मार्च को (03 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेलसेवा जो 26 फरवरी को (01ट्रिप) अगरतला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलकब्रिज, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सफदरजंग,दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

  • भारतीय रेलवे की बीकानेर को नए साल की सुपर सौगात

    भारतीय रेलवे की बीकानेर को नए साल की सुपर सौगात

    -श्याम मारू-
    बीकानेर। नया साल लगते ही खुशखबरी आई है। भारतीय रेलवे ने बीकानेर को तोहफा दिया है। लम्बे समय से प्रतीक्षारत लालगढ़ स्टेशन यार्ड में वाशिंग लाइन का निर्माण शुरू हो गया है, वहां चार वाशिंग लाइन बनाई जा रही है। इससे बीकानेर को नई रेलगाड़ियां मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

    तीन नई, एक का पुनर्निर्माण
    रेलवे बोर्ड ने तीन नई वाशिंग लाइन मंजूर की है। इन तीनों वाशिंग लाइन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा एक पुरानी वाशिंग लाइन को नए सिरे से बनाया जाएगा।

    काम शुरू
    वाशिंग लाइन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण स्थल पर झाड़ियां साफ की जा रही है। जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है। वहां पहले से बने ढांचों को ढहाया जा रहा है।

    ये रहेगी लम्बाई
    इन तीनों वाशिंग लाइन की लम्बाई अलग अलग है। इनमें पहली की 685 मीटर, दूसरी 720 मीटर और तीसरी वाशिंग लाइन की लम्बाई 812 मीटर होगी।

    एक साल का लक्ष्य
    रेलवे ने इन तीनों वाशिंग लाइन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य एक साल दिया है। वर्ष 2027 के आरम्भ में ही इनमें रेलगाड़ियों के रखरखाव का कार्य शुरू करने का टार्गेट है।

    इनका कहना है
    लालगढ़ यार्ड में तीन नई वाशिंग लाइन का निर्माण शुरू हो गया है। अभी जंगली झाड़ियों की साफसफाई करने का काम चल रहा है। अगले एक साल में इनका निर्माण पूरा हो जाएगा।- भूपेश यादव, सीनियर डीसीएम, बीकानेर मंडल

  • दिल्ली-सातरोड एक्सप्रेस 14 दिसम्बर को रहेगी रद्द

    दिल्ली-सातरोड एक्सप्रेस 14 दिसम्बर को रहेगी रद्द

    जयपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद रेलखण्ड के मध्य पुल संख्या 241 बी पर तकनीकी कार्य के कारण 13 व 14 दिसम्बर को ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शषि किरण के अनुसार दो रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है। गाडी संख्या 54085, दिल्ली-सातरोड एक्सप्रेस 14 दिसम्बर को रद्द रहेगी।

    इसी प्रकार गाडी संख्या 54086, सातरोड-दिल्ली एक्सप्रेस 14 दिसम्बर को रद्द रहेगी। आठ रेलगाडियों को मार्ग परिवर्तित कर संचालित किया जाएगा।