अप्रेल में लालगढ़ आरयूबी के नीचे से निकल सकेंगे

बीकानेर। लालगढ़ क्षेत्र में गुरुद्वासे कुछ आगे रेलवे वर्क शॉप रोड से सटे हुए रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण अंतिम चरण में है। इसका निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग करवा रहा है।

सब कुछ ठीक रहा तो इस बार गर्मियां शुरू होने से पहले इस आरयूबी से आवागमन शुरू हो जाएगा। अप्रोच रोड और फिनिशिंग का काम समाप्त होते ही अप्रेल 2026 में इसे यातायात के लिए खोला जा सकेगा।

इस आरयूबी के लिए रेलवे ने सितम्बर, 2025 में छह घंटे का ब्लॉक मंजूर किया था और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने क्रेन की मदद से 7 बॉक्स और 6 स्लैब डाले थे।

इसस आरयूबी के बनने से रामपुरा बस्ती, मुक्ता प्रसाद कॉलोनी, सुभाषपुरा, इन्द्रा कॉलोनी, विवेकनगर, रानीसरबास, अमरसिंहपुरा, हनुमानहत्था, करणीनगर, कैलाशपुरी, सर्वोदय बस्ती और रेलवे कॉलोनी को राहत मिलेगी। वे रोड ओवर ब्रिज के बजाए आरयूबी के नीचे से आसानी से आ-जा सकेंगे।

इस आरयूबी को वर्ष 2021 में मंजूरी दी गई थी। इसका शिलान्यास तत्कालीन उर्जा,सार्वजनिक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डा बी.डी. कल्ला ने 8 अगस्त 2021 को किया था लगभग दो करोड़ रुपए की राशि का इस परियोजना के लिए प्रावधान किया गया था। लेकिन ठेकेदार के रूचि नहीं लेने पर इसकी कई का निविदा जारी की गई।

इस अंडर ब्रिज बनने के बाद लगभग 75,000 स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ होगा और यात्रा का समय कम हो जाएगा। रेलवे की एनओसी और ठेकेदार की ढिलाई के कारण अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले चार साल से बंद पड़ा था।

वर्तमान में इसकी अप्रोच रोड के लिए खुदाई की गई है। रेलवे वर्कशॉप रोड की तरफ तो खुदाई पूरी हो चुकी है, पटरियों के दूसरी तरफ सुभाषपुरा की तरफ खुदाई बाकी है। मौके पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विक्रम बिश्नोई व कनिष्ठ अभियंता अमन शर्मा की देखरेख में काम चल रहा है।

काम तेजी से चल रहा है। अप्रेल अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।– विक्रम बिश्नोई, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बीकानेर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *