Category: Uncategorized

  • अप्रेल में लालगढ़ आरयूबी के नीचे से निकल सकेंगे

    अप्रेल में लालगढ़ आरयूबी के नीचे से निकल सकेंगे

    बीकानेर। लालगढ़ क्षेत्र में गुरुद्वासे कुछ आगे रेलवे वर्क शॉप रोड से सटे हुए रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण अंतिम चरण में है। इसका निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग करवा रहा है।

    सब कुछ ठीक रहा तो इस बार गर्मियां शुरू होने से पहले इस आरयूबी से आवागमन शुरू हो जाएगा। अप्रोच रोड और फिनिशिंग का काम समाप्त होते ही अप्रेल 2026 में इसे यातायात के लिए खोला जा सकेगा।

    इस आरयूबी के लिए रेलवे ने सितम्बर, 2025 में छह घंटे का ब्लॉक मंजूर किया था और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने क्रेन की मदद से 7 बॉक्स और 6 स्लैब डाले थे।

    इसस आरयूबी के बनने से रामपुरा बस्ती, मुक्ता प्रसाद कॉलोनी, सुभाषपुरा, इन्द्रा कॉलोनी, विवेकनगर, रानीसरबास, अमरसिंहपुरा, हनुमानहत्था, करणीनगर, कैलाशपुरी, सर्वोदय बस्ती और रेलवे कॉलोनी को राहत मिलेगी। वे रोड ओवर ब्रिज के बजाए आरयूबी के नीचे से आसानी से आ-जा सकेंगे।

    इस आरयूबी को वर्ष 2021 में मंजूरी दी गई थी। इसका शिलान्यास तत्कालीन उर्जा,सार्वजनिक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डा बी.डी. कल्ला ने 8 अगस्त 2021 को किया था लगभग दो करोड़ रुपए की राशि का इस परियोजना के लिए प्रावधान किया गया था। लेकिन ठेकेदार के रूचि नहीं लेने पर इसकी कई का निविदा जारी की गई।

    इस अंडर ब्रिज बनने के बाद लगभग 75,000 स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ होगा और यात्रा का समय कम हो जाएगा। रेलवे की एनओसी और ठेकेदार की ढिलाई के कारण अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले चार साल से बंद पड़ा था।

    वर्तमान में इसकी अप्रोच रोड के लिए खुदाई की गई है। रेलवे वर्कशॉप रोड की तरफ तो खुदाई पूरी हो चुकी है, पटरियों के दूसरी तरफ सुभाषपुरा की तरफ खुदाई बाकी है। मौके पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विक्रम बिश्नोई व कनिष्ठ अभियंता अमन शर्मा की देखरेख में काम चल रहा है।

    काम तेजी से चल रहा है। अप्रेल अंत तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।– विक्रम बिश्नोई, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बीकानेर

  • गांव ढाणी में शिक्षा की अलख जगाई किसान नेता स्व. चौधरी जाखड़ ने

    गांव ढाणी में शिक्षा की अलख जगाई किसान नेता स्व. चौधरी जाखड़ ने

    –चौथी पुण्यतिथि पर दर्जनों गांवों में हुई श्रद्धांजलि सभाएं

    बीकानेर। गांव गांव शिक्षा की अलख जगाने वाले किसान नेता स्व.चौ.हरजीराम जाखड़ की चौथी पुण्यतिथि पर उनका स्मरण किया गया। पश्चिम राजस्थान के कद्दावर नेता रहे स्व. जाखड़ की पुण्यतिथि दर्जनों गांवों में मनाईं गई। चक 465 आरडी में धान मण्डी के सामने और वीर तेजा मंदिर, छतरगढ़ में , पूगल व खाजुवाला की जाट धर्मशालाओं में और लूणकरनसर के तेजा भवन में लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। गांव- ढाणी और गरीब के लिए स्व. जाखड़ के कार्यों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने उन्हें सच्चा नेता बताया। मुख्य कार्यक्रम छतरगढ़ के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्टेडियम 507 हेड में आयोजित किया गया। जिसमें स्व. चौ. हरजी राम जाखड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शैक्षणिक क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

    उरमूल डेयरी के चैयरमैन नोपाराम जाखड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में छतरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को वर्ष 2025 में सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी , स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को प्रशासनिक सेवा में सफल विद्यार्थी, इंटेग्रेटेड व प्रोफेशनल कोर्स, नीट, आईआईटी, एनआइटी, सीयुईटी, जेईई और क्लैट में चयनित प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया।


    मुख्य वक्ता संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि हरजीराम जाखड़ ने अपने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ शिक्षा के लिए भी काम किया। उन्होंने हमेशा ही निचले तबके के लोगों की समस्याओं पर ध्यान दिया। वह पूरी तरीके से स्पष्टवादी खरी बात कहने वाले थे। हरजीराम जाखड़ ने उस जमाने में शिक्षा के महत्व को समझा। उन्होंने गांव-गांव, ढाणी ढाणी जाकर शिक्षा की अलख जगाई। शिक्षा ही वह ज्योति पुंज है जो हमारे अज्ञात अंधेरे को दूर करता है। उन्होंने कहा कि सरकार आज गांव-गांव ढाणी-ढाणी स्कूल खोल रही है, स्कूलों के महत्व को समझते हुए बच्चों को पढ़ने पर जोर दे रही है, लेकिन यह आज के जमाने में पर्याप्त नहीं है। आने वाले समय को देखते हुए प्रतिस्पर्धा के इस युग में हमें बच्चों को और बेहतर तरीके से तैयार करना होगा । कम्प्यूटर के क्षेत्र में उन्हें और आगे बढ़ना होगा। हरजीराम जाखड़ का सपना तभी सार्थक होगा, जब हमारे बच्चे पढ़ लिखकर देश का नाम रोशन कर सके।


    मेजर जनरल विजय सिंह राठौड़ ने कहा स्व.जाखड़ का जीवन अनुशासन और जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने हमेशा किसान हित की बात की। उनके द्वारा दिखाए गए संघर्ष और सादगी के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    एआईसीटीई दिल्ली के पूर्व वाइस चेयरमैन डॉ. एम.पी. पूनिया ने उन्हे बेबाक व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि वे पशुपालकों की पीड़ा को करीब से देखने और उस पीड़ा का हिस्सा बनकर सबकी मदद करने वाले सच्चे हितैषी थे, जाखड़ हर समय इस बात पर चिंतन करते रहे कि ठेठ गांव, ढ़ाणी और खेत में जी-तोड़ मेहनत करने वालों का भला कैसे हो! जाखड़ ने सदैव सबके दुख और दर्द को अपना साझा दुख, दर्द माना।
    इस मौके पर चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक देवेंद्र चौधरी स्व. जाखड़ को किसान व पशुपालक हितैषी के साथ-साथ एक निडर राजनेता बताया ।
    छत्तरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के चैयरमैन हरिकिशन जोशी ने कहा कि उरमूल संघ से जुड़े सभी पशुपालकों के लिए पूर्व अध्यक्ष जाखड़ सदैव तत्पर रहते थे। अपने कार्यकाल में उरमूल के हितार्थ स्वर्णिम काम किया। उरमूल डेयरी के दुग्ध उत्पादकों व कर्मचारियों के लिए उनका जीवन सदैव समर्पित रहा।
    कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि उनके प्रयासों को कभी बुलाया नहीं जा सकता। वह 36 कौम की आवाज थे। उन्होंने कभी भेदभाव नहीं किया।
    कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा स्व.जाखड़ ने उरमूल डेयरी को जिस ऊँचाई पर पहुँचाया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने किसानों और पशुपालकों के हितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
    पूर्व देहात भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने कहा वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि किसानों की मजबूत आवाज थे। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से उपर उठकर पिछ्ड़े वर्ग के लिए काम किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण झोरड़ ने कहा वे सामाजिक सरोकारों के प्रतीक थे।

    कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष नन्दराम जाखड़, सिंचाई विभाग के अभियन्ता रामसिंह शेरपुरा सरपंच ब्रह्मदेव चोटिया, महादेव वाली सरपंच मन्साराम सियाग समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया।
    हरजीराम जाखड़ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्टेडियम में आयोजित इस समारोह का उद्देश्य क्षेत्रीय विद्यार्थियों और युवाओं को प्रेरणा देना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करना था। कार्यक्रम  में क्षेत्रीय प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट ने इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को उनके कौशल और मेहनत के प्रति प्रेरित करने का अनूठा प्रयास किया।
    ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्व. हरजीराम जाखड़ की स्मृति में यह पहल आगे भी जारी रहेगी, ताकि छत्तरगढ़ के युवाओं को उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर सरपंच गंगाराम सारण , ठाकरुराम सियाग, हीराराम मूंड, पूर्व सरपंच हरि गोदारा, ईश्वर राम सारण, बीरबल बिस्सू, रजीराम धत्तरवाल, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, भागीरथ धत्तरवाल, पूर्व सरपंच भूराराम जाखड़, दानाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच पूर्णाराम थालोड़, हेतराम ज्याणी, श्योपतसिंह भाटी, मास्टर पृथ्वीराज मेघवाल, पोकरराम गोदारा, तुलछाराम बुड़िया, चोरुलाल जाखड़, कालूराम राठी, आदुराम ओलानिया, दानाराम ओड, भंवरलाल शर्मा, तोलाराम मुंड, श्योपत राम जाखड़,श मंडी आरडी 465, अब्दुल रज्जाक ख़ान दामोलाई, मोहन लाल सहारण कृष्णगर, भादरराम कसनिया लालावाली , राजाराम धतरवाल तख्तपुरा ,पृथ्वीराज मेघवाल, सूरजाराम प्रजापत, ग़ुलाम सरवर राजपाल मूँड आदि ने पूर्व चैयरमैन हरजीराम जाखड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

  • समीक्षा मार्केट की ऑटोमोबाइल मार्केट के रूप में पहचान

    समीक्षा मार्केट की ऑटोमोबाइल मार्केट के रूप में पहचान

    बीकानेर। समाज में सकारात्मक भाव से सहयोग करने वाले प्रबुद्धजनों का गुरुवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। शोभासर चौराहे पर स्थित समीक्षा मार्केट के उद्घाटन समारोह में इनका सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समीक्षा मार्केट की ऑटोमोबाइल मार्केट के रूप में पहचान बन चुकी है।

    समीक्षा मार्केट में किया भूमि पूजन

    समारोह से पहले समीक्षा मार्केट परिसर में भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित से की गई।
    समारोह को संबोधित करते हुए समीक्षा मार्केट के प्रतिनिधि जगमालसिंह भाटी ने सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह मार्केट के विकसित होने के बाद शोभासर गांव का भी चहुंमुखी विकास होगा।

    समीक्षा मार्केट में 550 पट्टेशुदा दुकानें

    समीक्षा डवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक लालचंद गौड़ ने बताया कि इस मार्केट की दुकानें मध्यम वर्गीय लोगों के बजट में है। वर्ष 2009 में स्थापित इस मार्केट में लगभग 550 पट्टेशुदा दुकानें हैं और इसकी ऑटोमोबाइल मार्केट के रूप में पहचान बन चुकी है। साथ ही यह शहरी क्षेत्र के नजदीक होने से बीकानेर के लोगों की पहुंच में भी है।

    सरपंच ने जताया मनीराम धतरवाल, जगमाल सिंह ,सुंदर लाल सोनी का आभार

    समीक्षा मार्केट के प्रतिनिधि मनीराम धतरवाल ने बताया कि यहां व्यवसाय की प्रबल सम्भावनाएं हैं। गांव के लोगों को रोजगार मिलेगा। शोभासर के सरपंच मीरचंद ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर हर घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। उन्होंने मनीराम धतरवाल, जगमाल सिंह भाटी और सुंदर लाल सोनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई। आसपास के गांवों और बीकानेर शहर से भी लोग पहुंचे।
    आगंतुकों का स्वागत करने वालों में हेतराम सारण, रामचंद्र धतरवाल, भंवर सिंह भाटी, मूलाराम धतरवाल, सुमेर सिंह भाटी, साजनराम धतरवाल,करणी सिंह, भंवरलाल बीसू, श्रीराम गोदारा, सहीराम गोदारा, कालूराम धतरवाल, श्रवण जांगू, संजय शर्मा आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संयोजन श्याम मारू और संचालन ज्योति रंगा ने किया।

    शोभासर के समीक्षा मार्केट में प्रबुद्धजनों का सम्मान

    मीरचंद, लालचंद गौड़, राम लक्ष्मण गोदारा, तोलाराम कूकणा, दिलीप सिंह भाटी, सतपाल गोदारा, काशीराम जाखड़ , मामराज सारण, दुर्गा सिंह शेखावत, भंवरलाल कूकणा,रामेश्वर गोदारा, रामू सारण, ओमप्रकाश सारण, दयाल राम सुथार, जेठू सिंह चौहान , समजी महाराज, सही राम गोदारा, बींझाराम बाबा, रमेश कुमार चांडक, जेठाराम बिजारणिया, जयवीर सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह, श्रवण सिंह भाटी, सरदार सिंह भाटी, विजय सिंह खारा, देवी सिंह शेखावत, मोहन राम सायच, मुन्निनाथ, रिछपालदान पटवारी, रामनारायण ठेकेदार, रामकृष्ण कस्वां, रामेश्वर लाल सायच, ओम जी बीसू, श्रवण जांगू , ओम प्रकाश खारी, हरिराम गोदारा, राजेश सोनी, माधोराम, ओमप्रकाश कस्वां, बद्री गोदारा, उत्तमचंद भाटी, सुमेर दान, मोहित उपाध्याय, चतुर्भुज सारस्वत, रामनिवास गोदारा, जगदीश कूकणा, हीरजी सारण, श्री राम गोदारा।

  • ये चार रेलगाड़ियां रहेगी रद्द

    ये चार रेलगाड़ियां रहेगी रद्द

    जयपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मण्डल के चांपा-झारसुगुडा स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कारण चार रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं।

    1. गाडी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त को रद्द रहेगी।
    2. गाडी संख्या 20814, जोधपुर- पुरी एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द रहेगी।
    3. गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद्द
      रहेगी।
    4. गाडी संख्या 20972, शालीमार- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 31 अगस्त को रद्द
      रहेगी।
  • गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस का रूट बदला

    गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस का रूट बदला

    बीकानेर। लखनऊ स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के दौरान लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 पर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण गोरखपुर-बठिंडा रेलगाड़ी का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

    गोरखपुर से 1 अगस्त से 25 सितम्बर तक प्रस्थान करने वाली गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर, ऐशबाग, मानक नगर होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में लखनऊ के स्थान पर ऐशबाग पर ठहराव करेगी।

  • वलसाड स्टेशन पर ठहरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

    वलसाड स्टेशन पर ठहरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

    मुम्बई। पश्चिम रेलवे की ओर से ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल- गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रायोगिक आधार पर वलसाड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।

    आगामी 28 जुलाइ को मुंबई सेंट्रल से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8.19 बजे वलसाड स्टेशन पहुँचेगी और 08.21 बजे प्रस्थान करेगी। इस कारण सूरत, वडोदरा, आणंद और अहमदाबाद स्टेशनों पर इस ट्रेन के समय में संशोधन किया गया है।

    इसी प्रकार, 27 जुलाइ को मुंबई सेंट्रल से प्रस्‍थान करने वाली ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 17.51 बजे वलसाड स्टेशन पहुँचेगी और 17.53 बजे प्रस्थान करेगी। इस कारण, ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपिटल से दोपहर 14.05 बजे के बजाय 14.00 बजे प्रस्थान करेगी।

  • तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव

    तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव

    गोरखपुर। रेलवंे की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण संशोधन किये गये हैं। ये संशोधन चरणबद्ध रूप से लागू किये जा रहे हैं। तत्काल योजना के अंतर्गत टिकट केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता द्वारा भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आई.आर.सी.टी.सी.) की वेबसाइट या इसके ऐप के माध्यम से बुक किये जा रहे हैं।

    इसके उपरान्त, 15 जुलाई, 2025 से तत्काल बुकिंग के लिये आधार आधारित ओ.टी.पी. प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया जायेगा।

    तत्काल टिकट कम्प्यूटरीकृत पी.आर.एस. काउंटरों/अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग के लिये तभी उपलब्ध होंगे जब सिस्टम द्वारा जनरेटेड ओ.टी.पी. प्रमाणीकरण होगा।

    यह बुकिंग के समय उपयोगकर्ता द्वारा दिये गये मोबाइल नम्बर पर सिस्टम के माध्यम से भेजा जायेगा। इसे भी 15 जुलाई, 2025 से लागू किया जायेगा।

    भारतीय रेल के अधिकृत टिकट एजेंट वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित दोनों श्रेणियों के लिये तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले तीस मिनट के दौरान वातानुकूलित श्रेणियों के लिये 10.00 बजे से 10.30 बजे तक और गैर-वातानुकूलित श्रेणियों के लिये 11.00 बजे से 11.30 बजे तक तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

  • आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में संशोधन

    आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में संशोधन

    मुम्बई। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार पश्चिम रेलवे के लिए आरक्षण चार्ट तैयार करने की समय-सारणी 14 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी।

    पश्चिम रेलवे के अनुसार, प्रथम आरक्षण चार्ट तैयार करने का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।

    सुबह 05.01 बजे से 14.00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला आरक्षण चार्ट एक दिन पहले 21.00 बजे तक तैयार किया जाएगा।

    14.01 बजे से 16.00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला आरक्षण चार्ट उसी दिन 07रू30 बजे तक तैयार किया जाएगा।

    16.01 बजे से 23.59 बजे तक और 00.00 बजे से 05.00 बजे तक प्रस्थान करने वाली ट्रेनों के लिए पहला आरक्षण चार्ट निर्धारित प्रस्थान से आठ घंटे पहले तैयार किया जाएगा।

  • इन रेलगाडियों के संचालन में संशोधन

    इन रेलगाडियों के संचालन में संशोधन

    नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की रेलगाडियों के संचालन में संशोधन किया जा रहा है:-

    1. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज एक्सप्रेस जो 27 व 28 जुलाई को बरेली से
      प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर संचालित होगी।
    2. गाडी संख्या 15624, कामाख्या-जोधपुर एक्सप्रेस जो 25 जुलाई को कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी।
  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!