बीकानेर से दिल्ली का सफर वन्दे भारत से छह घंटे में

Indian railway, irctc,railwaynews, भारतीय रेलवे, रेल, Bikaner,Delhi,Vande Bharat express, rail minister, ashvini aishnav, arjunram meghwal,

-श्याम मारू-
बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली के बीच बहुप्रतिक्षित वन्दे भारत एक्सप्रेस को चलाने की घोषणा कर दी गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केन्द्रीय कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल को पत्र लिखकर यह सूचना दी है।

दीपावली का तोहफा

वन्दे भारत एक्सप्रेस बीकानेर से दिल्ली तक का सफर लगभग छह घंटे में तय करेगी। इस लग्जरी रेलगाड़ी के दीपावली त्योहार पर शुरू होने की सम्भावना है।

अर्जुनराम मेघवाल के प्रयास रंग लाए

बीकानेर से चार बार सांसद का चुनाव जीतने वाले अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर से वन्दे भारत एक्स्प्रेस चलाने के लिए काफी प्रयास किए। उन्होंने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड चैयरमैन को लगातार पत्र लिखे।

रेल मंत्री ने खुद लिखा पत्र

अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों का ही परिणाम है कि रेलवे ने इसे वरीयता से लिया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद पत्र लिखकर यह सूचना दी है।

उसी दिन दिल्ली से लौट सकेंगे

वन्दे भारत एक्सप्रेस का पूर्व में टाइम टेबल तय किया गया था। यदि वही टाइम टेबल रहता है तो बीकानेर से दिल्ली जाने वाले लोग उसी दिन दिल्ली से वापस बीकानेर के लिए रवाना हो सकते हैं।

तड़के 5.55 बजे होगी बीकानेर से रवाना

वन्दे भारत एक्सप्रेस बीकानेर से तड़के 5.55 बजे रवाना होगी और दिन में 12.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी शाम 16.30 बजे दिल्ली से रवाना होगी और रात 22.40बजे बीकानेर पहुंचेगी।

छह दिन चलेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस

वन्दे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन संचालित की जाएगी। एक दिन इसके रखरखाव के लिए आररिक्षत रखा जाएगा। वाशिंग व रखरखाव के लिए स्थान का निर्धारण होना बाकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *