Tag: ticket checking

  • टिकट जांच अभियान से वसूले 70.98 करोड़ रुपए

    टिकट जांच अभियान से वसूले 70.98 करोड़ रुपए

    मुम्बई। पश्चिम रेलवे की ओर से निरंतर गहन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियों की देखरेख में टिकट जांच दलों द्वारा अप्रैल से जुलाई की अवधि में विविध टिकट जांच अभियानों के माध्यम से कुल 70.98 करोड़ रुपए की राशि प्राप्‍त की गई।

    गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 24 प्रतिशत अधिक है। साथ ही रेलवे बोर्ड के निर्धारित लक्ष्य से 11 प्रतिशत अधिक है। इस राशि में मुंबई उपनगरीय खंड से प्राप्त 19.55 करोड़ रुपए की राशि भी शामिल है।