Tag: Sri Ganganagar

  • परिवर्तित रूट से चलेगी ये पांच रेलगाड़ियां

    परिवर्तित रूट से चलेगी ये पांच रेलगाड़ियां

    जयपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं प्रभावित
    रहेगी।

    मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

    1. गाडी संख्या 54411, रेवाडी-मेरठ छावनी रेलसेवा जो 23 फरवरी से 03 मार्च तक (09 ट्रिप) रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली छावनी – पटेलनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज व सदर बाजार स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 14030, मेरठ छावनी- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 23 फरवरी से 03 मार्च तक (09 ट्रिप) मेरठ छावनी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला – पटेलनगर – दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, व दयाबस्ती स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 12439, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 22 फरवरी व 01 मार्च को (02 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 12485, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 23व 26 फरवरी व 02 मार्च को (03 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेलसेवा जो 26 फरवरी को (01ट्रिप) अगरतला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलकब्रिज, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सफदरजंग,दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

  • तिरंगे सजे बीकानेर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर रेलवे स्टेशन

    तिरंगे सजे बीकानेर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर रेलवे स्टेशन

    जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, अजमेर, जैसलमेर आदि प्रमुख स्टेशनों एवं कार्यालय भवनों को तीन रंगों की आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।

    उŸार पश्चिम रेलवे की अेर से 79वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर उŸार पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ 15 अगस्त को प्रातः 09.00 बजे प्रधान कार्यालय जयपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शषि किरण के अनुसार इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान सलामी देंगे।

    इसी क्रम में शाम 5.00 बजे रेलवे सुरक्षा बल ब्रास बैण्ड पत्रिका गेट, जवाहर सर्किल देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति देगा।