Tag: South Central Railway

  • दक्षिण मध्य रेलवे की रद्द रेलगाड़ियां बहाल

    दक्षिण मध्य रेलवे की रद्द रेलगाड़ियां बहाल

    हैदराबाद। अनुरक्षण कार्यों के कारण जो रेलगाड़ियां जो पहले रद्द/आंशिक रूप से रद्द कर दी गई थीं, अब कुछ और तिथियों में रद्द/आंशिक रूप से रद्द रहेंगी तथा कुछ दिनों के लिए गाड़ियों को नीचे दी गई समय-सारणी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलाने के लिए बहाल किया गया है।

    गाड़ियाँ रद्द/बहाल

    क्रम संख्यागाड़ी संख्यासे-तकअतिरिक्त तिथियाँ जब गाड़ी रद्द हैंगाड़ियों की बहाली(उपरोक्त 5 दिन, जब पहले रद्द की गईं थींको बहाल किया जाएगा)
    177645निज़ामाबाद – हुजूर साहेब नांदेड18/08/2025, 25/08/2025, 01/09/2025, 08/09/2025, 15/09/202520/09/2025, 23/09/2025, 25/09/2025, 27/09/2025 और  30/09/2025
    277646हुजूर साहेब नांदेड-निज़ामाबाद

    गाड़ियाँ आंशिक रूप से रद्द / बहाल :

    क्रम संख्यागाड़ी संख्यासे-तकके बीच आंशिक रूप से रद्दअतिरिक्त तिथियाँ, जब गाड़ी आंशिक रूप से रद्द हैंगाड़ियों की बहाली(उपरोक्त 5 दिन, जब पहले आंशिक रूप से रद्द की गईं थींको बहाल किया जाएगा)
    111409दौंड – निज़ामाबादमुदखेड़ – निज़ामाबाद17/08/2025, 24/08/2025, 31/08/2025, 07/09/2025, 14/09/202519/09/2025, 22/09/2025, 24/09/2025, 26/09/2025, 29/09/2025
    211413निज़ामाबाद – पंढरपुरनिज़ामाबाद – मुदखेड18/08/2025, 25/08/2025, 01/09/2025, 08/09/2025, 15/09/202520/09/2025, 23/09/2025, 25/09/2025, 27/09/2025, 30/09/2025
  • आम्बोदला और थेरुबाली स्टेशनों पर ठहरेगी ये रेलगाड़ियां

    आम्बोदला और थेरुबाली स्टेशनों पर ठहरेगी ये रेलगाड़ियां

    सिकंदराबाद। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों को आम्बोदला और थेरुबाली रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। इन स्टेशनों पर रेलगाड़ियों का आगमन और प्रस्थान का समय का विवरण नीचे दिया गया है:-

    क्रम संख्यागाड़ी संख्या/नामस्टेशनआगमन/प्रस्थानसे प्रभावीयात्रा आरंभ करने की तारीख
    117481बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेसआम्बोदला22.07/22.0916.08.2516.08.25
    217482तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेसआम्बोदला09.36/09.3815.08.2514.08.25
    317482तिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेसथेरुबाली08.43/08.4515.08.2514.08.25
    417481बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेसथेरुबाली23.20/23.2216.08.2516.08.25
  • तुनि-राजमंड्री-रायनपाडु सेक्शन का निरीक्षण

    तुनि-राजमंड्री-रायनपाडु सेक्शन का निरीक्षण

    हैदराबाद। दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने आज विजयवाड़ा मंडल के तुनि-राजमंड्री-रायनपाडु सेक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विजयवाड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मोहित सोनकिया और मुख्यालय तथा मंडल के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

    संजय कुमार श्रीवास्तव ने विजयवाड़ा मंडल के तुनि-राजमंड्री- गोदावरी -कोव्वूरु-निडदवोलु-एलुरु-रायनपाडु सेक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्शन में रेलवे पटरियों के अनुरक्षण, पुलों और सिगनलिंग प्रणालियों के संरक्षा पहलुओं की समीक्षा की।

    महाप्रबंधक ने राजमंड्री और गोदावरी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले गोदावरी पुष्करालु की चल रही तैयारियों की समीक्षा की।

    उन्होंने पदाधिकारियों को इस आयोजन के पैमाने और महत्व को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक योजना बनाने और निर्बाध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

  • दक्षिण मध्य रेलवे में सुरक्षा बैठक

    दक्षिण मध्य रेलवे में सुरक्षा बैठक

    हैदराबाद। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने रेल परिचालन में सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्क दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता दोहराई है। सिकंदराबाद स्थित रेल निलयम में, 28 जुलाई को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में पूरे जोन के महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया और इसमें सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। सिकंदराबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, गुंटकल, गुंटूर और नांदेड़ के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हुए।

    महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों को मानसून के दौरान सड़क के निचले पुलों (आरयूबी) पर जल जमाव रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पम्पिंग सिस्टम और जल मापक यंत्र लगाने पर ज़ोर दिया।