Tag: rewari

  • परिवर्तित रूट से चलेगी ये पांच रेलगाड़ियां

    परिवर्तित रूट से चलेगी ये पांच रेलगाड़ियां

    जयपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं प्रभावित
    रहेगी।

    मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

    1. गाडी संख्या 54411, रेवाडी-मेरठ छावनी रेलसेवा जो 23 फरवरी से 03 मार्च तक (09 ट्रिप) रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली छावनी – पटेलनगर – दिल्ली सराय रोहिल्ला – नई दिल्ली होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दयाबस्ती, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, दिल्ली किशनगंज व सदर बाजार स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 14030, मेरठ छावनी- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 23 फरवरी से 03 मार्च तक (09 ट्रिप) मेरठ छावनी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली- दिल्ली सराय रोहिल्ला – पटेलनगर – दिल्ली छावनी होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा सदर बाजार, दिल्ली किशनगंज, विवेकानंदपुरी हॉल्ट, व दयाबस्ती स्टेशनों पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 12439, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 22 फरवरी व 01 मार्च को (02 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 12485, नांदेड- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 23व 26 फरवरी व 02 मार्च को (03 ट्रिप) नांदेड से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग ओखला, लाजपत नगर,पटेल नगर, दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

    1. गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर छावनी रेलसेवा जो 26 फरवरी को (01ट्रिप) अगरतला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद, तिलकब्रिज, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली सफदरजंग,दयाबस्ती एवं शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।

    मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नही करेगी।

  • रेलवे ने रद्द की ये छह गाड़ियां

    रेलवे ने रद्द की ये छह गाड़ियां

    बीकानेर। रेलवे की ओर से बीकानेर मण्डल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 व आसलू-दुधवा खारा स्टेशनों के मध्य 155 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है।

    ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और रेलवे ने छह रेलगाड़ियां रद्द की है।

    1. गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर सवारी गाडी रेलसेवा 20 सितम्बर को रद्द रहेगी।
    2. गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी सवारी गाडी रेलसेवा 20 सितम्बर को रद्द रहेगी।
    3. गाडी संख्या 54316, हिसार-रेवाडी सवारी गाडी रेलसेवा 20 सितम्बर को रद्द रहेगी।
    4. गाडी संख्या 54315, रेवाडी-हिसार सवारी गाडी रेलसेवा 20 सितम्बर को रद्द रहेगी।
    5. गाडी संख्या 04705, श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 19सितम्बर को रद्द रहेगी।
    6. गाडी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा 20 सितम्बर को रद्द रहेगी।
  • खाटू श्याम जी के लिए रेवाडी से स्पेशल रेलगाडी

    खाटू श्याम जी के लिए रेवाडी से स्पेशल रेलगाडी

    जयपुर। रेलवे की ओर से खाटू श्याम जी के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेवाडी-रींगस-रेवाडी एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाडी चलाई जाएगी।

    गाडी संख्या 09633, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस 11, 12, 18, 19, 20, 23, 25 व 26 को (08 ट्रिप) रेवाड़ी से रात 22.50 बजे रवाना होकर देर रात 01.35 बजे रींगस पहुॅचेगी।

    इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस 12, 13, , 20, 21. 24, 26 व 27 को (08 ट्रिप) रींगस से मध्यरात बाद 02.20 बजे रवाना होकर तडके 05.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी।