Your Heading
— चौथी बार बने जेडआरयूसीसी सदस्य
बीकानेर। रेल मामलों के खास जानकार और लम्बे समय से रेलवे के मुद्दों को गम्भीरता से उठा रहे वरिष्ठ पत्रकार भीम शर्मा को एक बार फिर रेलवे की जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (जेडआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस बार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद भीम शर्मा को सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने ‘पर्सनल इंट्रेस्ट’ कोटे से शर्मा का मनोनयन किया है।
भीम शर्मा चौथी बार जेडआरयूसीसी के सदस्य बने है।
शर्मा के मनोनयन पर क्षेत्र के लोगों, रेलवे अधिकारियों -कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
श्रीगंगानगर निवासी शर्मा ने कहा कि वे रेलवे से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों और विकास कार्यों के लिए अधिकारियों एवं क्षेत्रीय सांसदों से समन्वय स्थापित कर प्रभावी प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर से अनूपगढ़ जाने के लिए अभी सूरतगढ़ होकर रास्ता है। श्रीगंगानगर से दो किलोमीटर लम्बी नई लाइन बिछाने से अनूपगढ़ का रूट सुगम हो जाएगा।
इसके अलावा अबोहर-फाजिल्का रूट पर तीनों शिफ्टों में रेल संचालन का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अबोहर-फाजिल्का खण्ड में वर्ष 2012 में लगभग 43 किलोमीटर लम्बी नई रेल लाइन बिछाई गई थी।
लेकिन कम ट्रेफिक होने के कारण अभी एक शिफ्ट ही चलाई जा रही है। विशेष दिनों में आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
भीम शर्मा ने मनोनयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष आभार जताया।
बीकानेर मण्डल से ये हैं जेडआरयूसीसी सदस्य
भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, अशोक बोबरवाल, सम्पत पारीक,नरेश मित्तल, जगदीश कुमार शर्मा, अनंत वीर जैन , सुरेश मित्तल, घनश्याम अग्रवाल।









