Tag: rail minister ashwini vaishnav

  • रेल दुर्घटनाओं में कमी,इस साल सिर्फ 3 एक्सीडेंट

    रेल दुर्घटनाओं में कमी,इस साल सिर्फ 3 एक्सीडेंट

    नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था के परिणाम स्वरूप रेल दुर्घटनाओं में कमी आई है। वर्ष 2004-14 में जहां 1,711 दुर्घटनाएं हुई, वहीं इसे वर्ष 2024-25 में घटाकर 31कर दिया गया।

    वर्ष 2025-26 में अब तक केवल 3 दुर्घटनाएं हुई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी लोकसभा में दी।

    यह ध्यान देने योग्य है कि वर्ष 2004-14 की अवधि के दौरान परिणामी रेल दुर्घटनाएं 1711 (औसत 171 प्रति वर्ष) थीं, जो 2024-25 में घटकर 31 और 2025-26 (जून तक) में 3 हो गई हैं।

    लगातार किए जा रहे प्रयासों के कारण प्रति मिलियन रेल किलोमीटर दुर्घटनाओं में 73 प्रतिशत की गिरावट आई है।

  • अमृत भारत योजना में 105 स्टेशन तैयार

    अमृत भारत योजना में 105 स्टेशन तैयार

    नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए, दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है।

    अब तक 1337 स्टेशनों की पहचान की गई है। अब तक, इस योजना के अंतर्गत 105 स्टेशनों के प्रथम चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

    इस योजना में स्टेशन को शहर के दोनों ओर एकीकृत करने, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल समाधान, आवश्यकता के अनुसार गिट्टी रहित पटरियों का प्रावधान आदि की परिकल्पना की गई है।

    स्टेशनों पर ये हो रहे हैं सुधार

    • स्टेशन पहुंच में सुधार, परिसंचारी क्षेत्र
    • स्टेशन भवन का सुधार
    • प्रतीक्षालय, शौचालयों में सुधार
    • लिफ्ट/एस्केलेटर का प्रावधान
    • प्लेटफार्म सरफेसिंग और प्लेटफार्मों पर कवर का प्रावधान
    • बेहतर स्वच्छता प्रदान करना
    • वन स्टेशन वन प्रोडक्ट से स्थानीय उत्पादों का कियोस्क
    • मल्टीमॉडल एकीकरण
    • दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं
    • बेहतर यात्री सूचना प्रणाली
    • प्रत्येक स्टेशन पर लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामित स्थान
  • रेलवन एप्प से हर मिनट बुक होंगे एक लाख टिकट

    रेलवन एप्प से हर मिनट बुक होंगे एक लाख टिकट

    नई दिल्ली। भारतीय रेलवे की ओर से रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सी.आर.आई.एस.) के माध्यम से यात्री आरक्षण प्रणाली (पी.आर.एस.) का पूर्ण नवीनीकरण किया जा रहा है। इससे यात्रियों को और ज्यादा सुविधा मिलेगी।

    यह जानकारी केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।

    रेलवे ने हाल ही में रेलवन एप्प शुरू किया है। इसके ज़रिए यात्री अपने मोबाइल फ़ोन पर आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट बुक कर सकते हैं।

    वर्तमान पीआरएस प्रणाली 2010 में स्थापित की गई थी और यह आइटेनियम सर्वर और ओपन वीएमएस (वर्चुअल मेमोरी सिस्टम) पर चलती है।

    पिछले कुछ वर्षों में, यात्रियों की प्राथमिकताएँ और आकांक्षाएँ बदली हैं। आधुनिक पीआरएस का उद्देश्य यात्रियों की बढ़ी हुई आकांक्षाओं को पूरा करना है।

    पहले, ट्रेनों में आरक्षित टिकट बुक करने के लिए 120 दिनों की अग्रिम आरक्षण अवधि (ए.आर.पी.) होती थी। 1 नवंबर 2024 से, यात्रा की तारीख को छोड़कर, ए.आर.पी. को घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।

    यह बदलाव बुकिंग के रुझान को ध्यान में रखते हुए और अप्रत्याशित घटनाओं के कारण रद्दीकरण को कम करने के लिए किया गया है।

    वर्तमान पी.आर.एस. प्रति मिनट लगभग 25,000 टिकट बुक कर सकता है और नई प्रणाली इस क्षमता से चार गुना अधिक क्षमता एक लाख के लिए डिज़ाइन की गई है।