Tag: nwr

  • पीएम मोदी के लोकार्पण के सात महीने में ही देशनोक स्टेशन पर यात्री सुविधाएं चरमराई, सीसीएम ने किया निरीक्षण

    पीएम मोदी के लोकार्पण के सात महीने में ही देशनोक स्टेशन पर यात्री सुविधाएं चरमराई, सीसीएम ने किया निरीक्षण

    -श्याम मारू-
    बीकानेर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 14.18 करोड़ रुपए की लागत से देशनोक रेलवे स्टेशन का कायाकल्प धूलधुसरित होने लगा है। स्टेशन पर सात महीने पहले बने टॉयलेट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यात्री सुविधाएं दम तोड़ने लगी है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल ने मंगलवार को देशनोक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन पर पार्इ्र गई कमियों की ओर जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक का ध्यान आकृष्ट किया।

    देशनोक रेलवे स्टेशन बीकानेर-नोखा लाइन पर, बीकानेर से लगभग 30 किमी दूर है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 14.18 करोड़ रुपए की लागत से देशनोक रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया था जिसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 22 मई 2025 को देशनोक में ही आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया था।

    अमृत भारत योजना के तहत देशनोक रेलवे स्टेशन पर नया पोर्च, बेहतर वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम, लिफ्ट, एस्केलेटर, फ्री वाई-फाई, नए टॉयलेट, नई पार्किंग, सर्कुलेटिंग एरिया और दिव्यांग टॉयलेट, रैम्प समेत अनेक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी। लेकिन इनमें से अधिकांश कार्य सात महीने में दम तोड़ने लगे है।

    उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक धीरूमल ने मंगलवार को बीकानेर मण्डल के बीकानेर रेलवे स्टेशन और जोधपुर मण्डल के देशनोक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इन दिनों बीकानेर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत 471 करोड़ रूपए की लागत से नया बनाया जा रहा है। ऐसे में स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है।

    धीरूमल ने बीकानेर स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाएं विशेष तौर पर दिव्यांग टॉयलेट व स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत बताई। निरीक्षण के दौरान बीकानेर के सहायक वाणिज्य प्रबंधक लालचंद समेत अनेक अधिकारी उनके साथ थे।

    दोपहर बाद वे देशनोक रेलवे स्टेशन पहुुंचे। वहां टॉयलेट की सैनेटरी टाइल्स क्षतिग्रस्त देखकर वे दंग रह गए। इस कारण महिला-पुरूष टॉयलेट बंद पड़े थे। पेयजल सुविधा भी चरमराई हुई थी। सर्कुलेटिंग एरिया भी क्षतिग्रस्त था, साथ ही सफाई व्यवस्था भी माकूल नहीं थी। उन्होंने वहीं से जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक को वस्तुस्थिति से अवगत करवा दिया।

    -आज बीकानेर और देशनोक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बीकानेर स्टेशन पर तो निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन यात्री सुविधा बनाए रखने का कहा है। देशनोक रेलवे स्टेशन की हालत चिंताजनक है। टॉयलेट की सैनेटरी टाइल्स टूटी हुई है। सफाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक को जानकारी भेज दी गई है।-धीरूमल, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक यात्री सुविधा, उत्तर पश्चिम रेलवे जोन

  • 15 रेलगाड़ियों का इन स्टेशनों पर ठहराव

    15 रेलगाड़ियों का इन स्टेशनों पर ठहराव

    जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 15 रेलसेवाओं का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव दिया जा रहा है।

    1. गाडी संख्या 19032, योग नगरी ऋषिकेष- साबरमती रेलसेवा जो 19 अगस्त से योग नगरी ऋषिके से प्रस्थान करेगी वह सेदडा स्टेशन पर सुबह 6.47 बजे आगमन व 06.49 बजे प्रस्थान करेगी।
    2. गाडी संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो 19 अगस्त से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह डबली राठान स्टेशन पर देर रात 1.21 बजे आगमन व 01.21 बजे प्रस्थान करेगी।
    3. गाडी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर रेलसेवा जो 19 अगस्त से अबोहर से प्रस्थान करेगी वह डबली राठान स्टेशन पर रात 23.22 बजे आगमन व 23.24 बजे प्रस्थान करेगी।
    4. गाडी संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो 19 अगस्त से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह धीरेरा स्टेशन पर रात 22.10 बजे आगमन व 22.11 बजे प्रस्थान करेगी।
    5. गाडी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर रेलसेवा जो 19 अगस्त से अबोहर से प्रस्थान करेगी वह धीरेरा स्टेशन पर देर रात 02.15 बजे आगमन व 02.16 बजे प्रस्थान करेगी।
    6. गाडी संख्या 14733, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा जो 19 अगस्त से बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह झाडली स्टेशन पर देर रात 02.36 बजे आगमन व 02.38 बजे प्रस्थान करेगी।
    7. गाडी संख्या 14716, जयपुर-हिसार रेलसेवा जो 19 अगस्त से जयपुर से प्रस्थान करेगी वह झाडली स्टेशन पर देर रात 01.08 बजे आगमन व 01.10 बजे प्रस्थान करेगी।
    8. गाडी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज रेलसेवा जो 19 अगस्त से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह नांगल मूंदी स्टेशन पर सुबह 05.12 बजे आगमन व 05.13 बजे प्रस्थान करेगी।
    9. गाडी संख्या 14728, तिलकब्रिज- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 19 अगस्त से तिलकब्रिज से प्रस्थान करेगी वह नांगल मूंदी स्टेशन पर रात 21.12 बजे आगमन व 21.13 बजे प्रस्थान करेगी।
    10. गाडी संख्या 14721, जोधपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो 19 अगस्त से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह संगत स्टेशन पर तड़के 03.14 बजे आगमन व 03.16 बजे प्रस्थान करेगी।
    11. गाडी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर रेलसेवा जो 19 अगस्त से अबोहर से प्रस्थान करेगी वह संगत स्टेशन पर रात 21.40 बजे आगमन व 21.42 बजे प्रस्थान करेगी।
    12. गाडी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज रेलसेवा जो 19 अगस्त से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह जेरपुर पाली स्टेशन पर तड़के 04.17 बजे आगमन व 04.18 बजे प्रस्थान करेगी।
    13. गाडी संख्या 14728, तिलकब्रिज- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 19 अगस्त से तिलकब्रिज से प्रस्थान करेगी वह जेरपुर पाली स्टेशन पर रात 22.05 बजे आगमन व 22.06 बजे प्रस्थान करेगी।
    14. गाडी संख्या 19333, इंदौर-बीकानेर रेलसेवा जो 23 अगस्त से इंदौर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा स्टेशन पर मध्यरात्रि 00.55 बजे आगमन व 00.57 बजे प्रस्थान करेगी।
    15. गाडी संख्या 19334, बीकानेर- इंदौर रेलसेवा जो 24 अगस्त से बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा स्टेशन पर रात 20.10 बजे आगमन व 20.12 बजे प्रस्थान करेगी।
  • इन स्टेशनों पर भी ठहरेगी ये पांच रेलगाड़ियां

    इन स्टेशनों पर भी ठहरेगी ये पांच रेलगाड़ियां

    जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए 5 रेलसेवाओं का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव दिया जा रहा है।

    1. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 19 अगस्त से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह जवाली स्टेशन पर दोपहर 14.48 बजे आगमन व 14.50 बजे प्रस्थान करेगी।
    2. गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 19 अगस्त से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह जवाली स्टेशन पर सुबह 10.53 बजे आगमन व 10.55 बजे प्रस्थान करेगी।
    3. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 19 अगस्त से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह मोरी बेडा स्टेशन पर दोपहर 15.49 बजे आगमन व 15.51 बजे प्रस्थान करेगी।
    4. गाडी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस- श्रीगंगानगर रेलसेवा जो 19 अगस्त से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह मोरी बेडा स्टेशन पर सुबह 09.52 बजे आगमन व 09.54 बजे प्रस्थान करेगी।
    5. गाडी संख्या 19031, साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो 19 अगस्त से साबरमती से प्रस्थान करेगी वह सेदडा स्टेशन पर शाम 19.00 बजे आगमन व 19.02 बजे प्रस्थान करेगी।
  • रेलवे ने 3 जोडी रेलगाड़ियों में लगाए जनरल कोच

    रेलवे ने 3 जोडी रेलगाड़ियों में लगाए जनरल कोच

    जयपुर। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने 3 जोडी रेलसेवाओं में साधारण श्रेणी डिब्बो की बढोतरी की है।

    गाडी संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 19 से 31 अगस्त तक एवं जयपुर से 22 अगस्त से 3 सितम्बर तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।

    गाडी संख्या 14734/14733, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 20 अगस्त से 1 सितम्बर तक एवं बठिंडा से 20 अगस्त से 1 सितम्बर तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।

    गाडी संख्या 54704/54703, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 21अगस्त से 2 सितम्बर तक एवं बठिंडा से 22 अगस्त से 3 सितम्बर तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।

  • रेलवे ने रद्द की ये छह गाड़ियां

    रेलवे ने रद्द की ये छह गाड़ियां

    बीकानेर। रेलवे की ओर से बीकानेर मण्डल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 व आसलू-दुधवा खारा स्टेशनों के मध्य 155 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है।

    ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और रेलवे ने छह रेलगाड़ियां रद्द की है।

    1. गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर सवारी गाडी रेलसेवा 20 सितम्बर को रद्द रहेगी।
    2. गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी सवारी गाडी रेलसेवा 20 सितम्बर को रद्द रहेगी।
    3. गाडी संख्या 54316, हिसार-रेवाडी सवारी गाडी रेलसेवा 20 सितम्बर को रद्द रहेगी।
    4. गाडी संख्या 54315, रेवाडी-हिसार सवारी गाडी रेलसेवा 20 सितम्बर को रद्द रहेगी।
    5. गाडी संख्या 04705, श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 19सितम्बर को रद्द रहेगी।
    6. गाडी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा 20 सितम्बर को रद्द रहेगी।
  • रेलवे चलाएगा ये दो स्पेशल रेलगाड़ियां

    रेलवे चलाएगा ये दो स्पेशल रेलगाड़ियां

    जयपुर। त्योहारी सीजन मे अतिरिक्त यात्री यातयात को ध्यान में रखते हुए जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर एवं हिसार-हडपसर-हिसार स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

    गाडी संख्या 09725, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 17 अगस्त, रविवार को
    जयपुर से सुबह 8.10 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 04.55 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी।

    इसी प्रकार गाडी संख्या 09726, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल 18 अगस्त, सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 9.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 06.45 बजे जयपुर पहुॅचेगी।

  • कृष्ण जन्माष्टमी पर रींगस-दिल्ली स्पेशल रेल

    कृष्ण जन्माष्टमी पर रींगस-दिल्ली स्पेशल रेल

    रींगस। रेलवे की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली -रींगस-दिल्ली स्पेशल का संचालन किया जा रहा है।

    गाडी संख्या 04415, दिल्ली -रींगस स्पेशल रेलसेवा 14, 15 व 16 अगस्त को
    (03 ट्रिप) दिल्ली से रात 20.40 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 04.30 बजे रींगस पहुॅचेगी।

    इसी प्रकार गाडी संख्या 04416, रींगस-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा 15 , 16 व
    17 अगस्त को (03 ट्रिप) रींगस से सुबह 05.05 बजे रवाना होकर दोपहर 13.45 बजे दिल्ली पहुॅचेगी।

    कोच

    07 साधारण श्रेणी, 07 द्वितीय शयनयान एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16
    डिब्बें ।

  • चार जोड़ी रेलगाड़ियों में बढ़ाए कोच

    चार जोड़ी रेलगाड़ियों में बढ़ाए कोच

    जयपुर। कृष्ण जनमाष्टमी उत्सव पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए 4 जोडी रेलसेवा में डिब्बां की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

    1. गाडी संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी रेलसेवा में 14 से
      17 अगस्त तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
    2. गाडी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा में
      15 से 18 अगस्त तक 02 साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बो की अस्थाई
      बढोतरी की जा रही है।
    3. गाडी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से
      16 से 19 अगस्त तक एवं मथुरा से 17 से 20 अगस्त तक 02 साधारण
      श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की गई है।
    4. गाडी संख्या 54794/54793, मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा रेलसेवा में मथुरा से
      16 से 19 अगस्त तक एव ं सवाईमाधोपुर से 17 से 20 अगस्त तक 02
      साधारण श्रेणी/द्वितीय शयनयान डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की गई है।
  • अटेली स्टेशन पर नहीं ठहरेगी ये रेलगाड़ियां

    अटेली स्टेशन पर नहीं ठहरेगी ये रेलगाड़ियां

    जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाडी रेलखण्ड के मध्य अटेली-काठूवास-कुण्ड स्टेशनो पर दोहरीकरण कार्य के कारण कुछ रेलगाड़ियां अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

    गाडी संख्या 20473, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 22 से 29 अगस्त तक दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

    गाडी संख्या 20474, उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय एक्सप्रेस 21 से 28 अगस्त तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह अटेली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

  • उत्तर पश्चिम रेलवे की 8 रेलगाड़ियां रद्द

    उत्तर पश्चिम रेलवे की 8 रेलगाड़ियां रद्द

    जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाडी रेलखण्ड के मध्य अटेली-काठूवास-कुण्ड स्टेशनो पर दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन- इण्टरलॉकिंग कार्य करवा रहा है।

    उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 8 रेलगाड़ियां रद्द की गई है।

    1. गाडी संख्या 19619, फुलेरा-रेवाडी एक्सप्रेस 1 से 29 अगस्त तक (29 ट्रिप) रद्द रहेगी।
    2. गाडी संख्या 19622, रेवाडी-फुलेरा एक्सप्रेस 1 से 29 अगस्त तक (29 ट्रिप) रद्द रहेगी।
    3. गाडी संख्या 14705, भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस 20 से 29 अगस्त तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
    4. गाडी संख्या 14706, ढेहर का बालाजी- भिवानी एक्सप्रेस 20 से 29 अगस्त तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
    5. गाडी संख्या 19620, रेवाडी-फुलेरा एक्सप्रेस 20 से 29 अगस्त तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
    6. गाडी संख्या 19621, फुलेरा-रेवाडी एक्सप्रेस 20 से 29 अगस्त तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
    7. गाडी संख्या 19618, रेवाडी-मदार एक्सप्रेस 20 से 29 अगस्त तक (10 ट्रिप) रद्द रहेगी।
    8. गाडी संख्या 19617, मदार- रेवाडी एक्सप्रेस 20 से 28 अगस्त को (06 ट्रिप) रद्द रहेगी।