Tag: Jaipur Double Decker

  • जयपुर डबल डेकर आंशिक रद्द

    जयपुर डबल डेकर आंशिक रद्द

    जयपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक
    इंटरलॉकिंग पैनल कार्य के कारण जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा पूर्ण रद्द के स्थान पर आंशिक रद्द रहेगी।

    गाडी संख्या 12985 ,जयपुर-दिल्ली सराय वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा जो
    22 से 28 जुलाई तक जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह दिल्ली छावनी स्टेशन तक ही
    संचालित होगी। अर्थात यह गाड़ी दिल्ली छावनी-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

    गाडी संख्या 12986,दिल्ली सराय-जयपुर वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा 22 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली छावनी से संचालित होगी। अर्थात यह गाड़ी दिल्ली सराय- दिल्ली छावनी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।