Tag: Gati Shakti University

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया एल्सटॉम कारखाने का दौरा

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया एल्सटॉम कारखाने का दौरा

    बड़ोदरा । केंद्रीय रेल , सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज गुजरात के वडोदरा के सावली स्थित एल्सटॉम कारखाने का दौरा किया।

    कारखाने में कार्यरत अल्सटॉम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रेल मंत्री को इकाई में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। रेल मंत्री ने अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित नमो भारत कोचों के आधुनिक डिज़ाइन और निर्माण गुणवत्ता की सराहना की।

  • गति शक्ति विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह

    गति शक्ति विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह

    बडोदरा। गति शक्ति विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह वडोदरा में आयोजित किया गया। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से इस समारोह में शामिल हुए।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने बुनियादी ढाँचे और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन देख रहा है, जो देश के आर्थिक विकास की मज़बूत नींव रख रहा है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय रेल मंत्री और गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अश्विनी वैष्णव ने पिछले 11 वर्षों में भारतीय रेलवे में हुए परिवर्तनकारी बदलावों पर प्रकाश डाला।