Tag: Election

  • मदनलाल मेघवाल पर चार वार्डों में डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप

    मदनलाल मेघवाल पर चार वार्डों में डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप

    बीकानेर। बीकानेर में बवाल हो गया है। नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस के डुप्लीकेट सिंबल जारी का करने का मामला सामने आया है। यह आरोप लगा है शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल पर। उन पर चार से भी ज्यादा वार्डों में डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित में दी गई है।
    आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा बीकानेर निगम नगर निगम चुनाव के कांग्रेस के प्रभारी को ओवरटेक करते हुए मदनलाल ने डुप्लीकेट सिंबल बनवा लिए। वार्ड 11 में शिशुपाल सिंह के स्थान पर भगवान सिंह, वार्ड 38 में अमरजीत शर्मा के स्थान पर छैलूसिंह , वार्ड 50 में मोहित अरोड़ा के स्थान पर नवरतन डागा और वार्ड 54 में नरदेव सिंह के स्थान पर पवन कुमार को डुप्लीकेट सिंबल जारी करने का आरोप है।
    हालांकि इस बारे में मदनलाल मेघवाल से बातचीत करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

    मारपीट की निन्दा
    शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल के साथ कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट प्रकरण की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निंदा की है। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा है कि विरोध करने के और भी तरीके हैं, मारपीट समस्या का हल नहीं। सियाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

    “चुनाव में सभी उम्मीदवार टिकट मांगते हैं लेकिन मिलता किसी एक को ही। मोहित अरोड़ा ने वार्ड संख्या 50 में टिकट के लिए आवेदन किया था। आज वह वार्ड 50 में ही कार्यालय उद्घाटन के मौके पर आया, मुझे अलग ले जाकर बात की। मैं सीढ़ियों पर ही बात कर रहा था तभी उसने और उसके साथ आए गुंडों ने मारपीट शुरू कर दी। हमने आईजी को शिकायत की है। उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
    –मदनलाल मेघवाल,
    शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष