Tag: Bandra

  • जबलपुर-बांद्रा एक्सप्रेस के फेरों में विस्तार

    जबलपुर-बांद्रा एक्सप्रेस के फेरों में विस्तार

    मुम्बई। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा यात्रियों की अतिरिक्त संख्‍या को समायोजित करने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 02133/02134 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन के फेरे विस्‍तारित करने का निर्णय लिया है।

    पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर स्‍पेशल तथा ट्रेन संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल को अगली सूचना तक विस्तारित किया गया है।

  • कर्णावती एक्सप्रेस अब चलेगी बांद्रा से

    कर्णावती एक्सप्रेस अब चलेगी बांद्रा से

    मुम्बई। पश्चिम रेलवे दो प्रमुख ट्रेनों के टर्मिनल एवं कोच संरचना में अस्थायी परिवर्तन कर रहा है।

    ट्रेन संख्या 12933/12934 मुंबई सेंट्रल-वटवा/अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस के टर्मिनल को मुंबई सेंट्रल से बांद्रा टर्मिनस स्थानांतरित तथा ट्रेन संख्या 22961/22962 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस के कोचों की संख्या को अस्थायी रूप से 16 से बढ़ाकर 20 किया जा रहा है।

    पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 22961/22962 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से चार अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

    यह व्यवस्था 26 जनवरी से 07. मार्च 2026 तक यात्रा प्रारंभ करने वाली यह ट्रेन 20-कोच रेक के साथ चलेगी।

    विनीत ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 12933/12934 बांद्रा टर्मिनस-वटवा/अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस अस्थायी रूप से मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस से ही ओरिजिनेट/टर्मिनेट होगी।

    यह व्यवस्था 26 जनवरी से 07 मार्च 2026 तक यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन के लिए लागू होगी। ट्रेन संख्या 12933 बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 13.55 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि ट्रेन संख्या 12934 बांद्रा टर्मिनस पर दिन में 12.30 बजे पहुंचेगी। बोरीवली और वटवा/अहमदाबाद के बीच समय-सारणी में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

  • बान्द्रा व जयपुर के बीच नॉन स्टॉप सुपरफास्ट ट्रेन 4 जनवरी से

    बान्द्रा व जयपुर के बीच नॉन स्टॉप सुपरफास्ट ट्रेन 4 जनवरी से

    मुम्बई। पश्चिम रेलवे की ओर से बान्द्रा व जयपुर के बीच नॉन स्टॉप सुपरफास्ट रेलगाड़ी चलाई जाएगी।

    ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्‍पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को दोपहर 14.40 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 08.45 बजे जयपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 05 जनवरी से 23 फरवरी तक चलेगी।

    इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09705 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को शाम 18.40 बजे जयपुर से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 04 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगी।

    इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, एसी-3 टियर (इकोनॉमी) एवं स्लीपर क्लास कोच होंगे।

  • जोधपुर और बान्द्रा के बीच चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल

    जोधपुर और बान्द्रा के बीच चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल

    जयपुर। रक्षाबंधन पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए
    गाडी संख्या 04827/04828 भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा
    टर्मिनस- भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

    गाडी संख्या 04827, भगत की कोठी (जोधपुर)- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल 10 अगस्त रविवार को (01 ट्रिप) भगत की कोठी से दोपहर 14.30 बजे रवाना होकर सोमवार को सुबह 07.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी।

    इसी प्रकार गाड़़ी संख्या 04828, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल
    11अगस्त सोमवार को (01 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को तड़के 04.30 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।

  • बांद्रा स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू

    बांद्रा स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू

    बान्द्रा। पश्चिम रेलवे की ओर से बांद्रा स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू किया गया है। इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने किया।

    एक निष्क्रिय रेल कोच को अत्याधुनिक एवं सुसज्जित वातानुकूलित रेस्टोरेंट में परिवर्तित कर इसे एक अनोखा रूप दिया गया है। यह रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रहेगा।

    इसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे।इससे दैनिक यात्रियों और पर्यटकों को भोजन उपलब्ध होगा।