Tag: Avadh Assam Express

  • बान्द्रा व जयपुर के बीच नॉन स्टॉप सुपरफास्ट ट्रेन 4 जनवरी से

    बान्द्रा व जयपुर के बीच नॉन स्टॉप सुपरफास्ट ट्रेन 4 जनवरी से

    मुम्बई। पश्चिम रेलवे की ओर से बान्द्रा व जयपुर के बीच नॉन स्टॉप सुपरफास्ट रेलगाड़ी चलाई जाएगी।

    ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्‍पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को दोपहर 14.40 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 08.45 बजे जयपुर पहुँचेगी। यह ट्रेन 05 जनवरी से 23 फरवरी तक चलेगी।

    इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09705 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को शाम 18.40 बजे जयपुर से प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 04 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगी।

    इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी-2 टियर, एसी-3 टियर, एसी-3 टियर (इकोनॉमी) एवं स्लीपर क्लास कोच होंगे।

  • अवध आसाम एक्सप्रेस 28 फरवरी को रहेगी रद्द

    अवध आसाम एक्सप्रेस 28 फरवरी को रहेगी रद्द

    जयपुर। उत्तर भारत में बारिश के बाद छाए कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कोहरे को देखते हुए गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ अवध आसाम एक्सप्रेस को आगामी 28 फरवरी को रद्द किया गया है।

    इसके अलावा उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल कार्य के कारण गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा आगामी 27 फरवरी एवं 01 मार्च को डिब्रूगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

  • अवध आसाम एक्सप्रेस का नारायणपुर स्टेशन पर ठहराव

    अवध आसाम एक्सप्रेस का नारायणपुर स्टेशन पर ठहराव

    बीकानेर। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्रुगढ-लालगढ अवध आसाम एक्सप्रेस का नारायणपुर स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव शुरू किया जा रहा है।

    गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस 12 सितम्बर से डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह नारायणपुर स्टेशन पर दिन में 11.52 बजे आगमन एवं 11.54 बजे प्रस्थान करेगी।

    इसी प्रकार गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ एक्सप्रेस 11 सितम्बर से लालगढ से प्रस्थान करेगी वह नारायणपुर स्टेशन पर सुबह 10.30 बजे आगमन एवं 10.32 बजे प्रस्थान करेगी।

  • बयाना-मथुरा-कोटा एक्सप्रेस का अलवर तक विस्तार

    बयाना-मथुरा-कोटा एक्सप्रेस का अलवर तक विस्तार

    जयपुर। रेलवे ने रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस एवं जनमाष्टमी के अवसर पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए गाडी संख्या 69159/19110, बयाना-मथुरा-कोटा रेलसेवा का अलवर स्टेशन तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है।

    गाडी संख्या 69159, बयाना-अलवर प्रतिदिन रेलसेवा जो 08 से 20 अगस्त तक
    बयाना से प्रतिदिन शाम 18.25 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर राम 20.20 बजे आगमन व 20.25 बजे प्रस्थान रात 23.45 बजे अलवर स्टेशन पहुॅचेगी।

    गाडी संख्या 19110, अलवर-कोटा प्रतिदिन रेलसेवा जो 08 से 20 अगस्त तक
    अलवर से प्रतिदिन देर रात 01.00 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर तड़के 04.00 बजे आगमन व सुबह 05.00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13.20 बजे कोटा पहुॅचेगी।

  • अवध असम एक्सप्रेस के संचालन समय में परिवर्तन

    अवध असम एक्सप्रेस के संचालन समय में परिवर्तन

    बीकानेर। रेलवे की ओर से डिब्रुगढ-लालगढ अवध असम एक्सप्रेस का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंषिक परिवर्तन किया जा रहा है।

    गाडी स ंख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ अवध असम एक्सप्रेस जो 10 अक्टूबर से
    डिबुगढ से प्रस्थान करेगी उस रेलसेवा के मार्ग के सीवान, भाटपार रानी, भटनी व देवरिया सदर स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।