सहारनपुर। रेलवे ने सहारनपुर-शामली-दिल्ली रूट पर चलने वाली जनता एक्सप्रेस में कोच की संख्या बढ़ाई है। जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
इस ट्रेन में चार अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने की मंजूरी मिल गई है। अब यह ट्रेन 12 के बजाय 16 डिब्बों के साथ चलेगी।
सहारनपुर। रेलवे ने सहारनपुर-शामली-दिल्ली रूट पर चलने वाली जनता एक्सप्रेस में कोच की संख्या बढ़ाई है। जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
इस ट्रेन में चार अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने की मंजूरी मिल गई है। अब यह ट्रेन 12 के बजाय 16 डिब्बों के साथ चलेगी।
नई दिल्ली। रेलवे ने एकबार फिर रिजर्व सीटों की बुकिंग में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को टिकट बुकिंग में आसानी होगी।
अब स्लीपर और सेकेंड सीटिंग (2एस) श्रेणियों में सामान्य कोटे से 40 प्रतिशत अधिक वेटिंगलिस्ट टिकट जारी की जाएगी।
सेकेंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी और एसी चेयर कार श्रेणियों में सामान्य कोटे से 60 प्रतिशत अधिक वेटिंगलिस्ट टिकट जारी किए जाएंगे
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे बिहार में 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चला रहा है। इन ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18 जुलाई 2025 को हरी झंडी दिखाएंगे।
इन ट्रेनों में राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) – नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी – दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा – लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन – लखनऊ (गोमती नगर) अपं भागलपुर एक्सप्रेस शामिल है।
प्रत्येक ट्रेन में 22 कोच हैं, जिनमें 12 स्लीपर कोच, 8 जनरल अनारक्षित कोच, और 2 गार्ड कम्पार्टमेंट शामिल हैं। अधिकतम गति 110-130 किमी/घंटा, जो मौजूदा ट्रैक की स्थिति के आधार पर 100-110 किमी/घंटा हो सकती है।
नई दिल्ली। पहाड़ो में रेल इंजन सिटी की गूंज बढ़ती जा रही है। अब मिजोरम की वादियों में यह सिटी सुनाई देगी।
.असम..अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के बाद अब मिजोरम में भी रेल सरपट दौड़ेगी। इससे मिजोरम में पर्यटन को पंख लगेंगे।
पहले बइरबी तक रेल लाइन थी। अब बइरबी से सायरंग तक 51 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक बिछाया गया है। इसमें 50 सुरंग और 150 पुल हैं।
विपरीत परिस्थितियों में इस परियोजना को पूरा किया गया। साल में सिर्फ चार महीनें ही काम हो पाता था। पीएम नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे और अब मिजोरम की राजधानी आइजल पहुंचा जा सकेगा।
नागपुर। शानदार महानगर और महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर का रेलवे स्टेशन 100 बरस का हो गया है। आज इसका जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर नागपुर स्टेशन पर शताब्दी प्रदर्शनी लगाई गई। जो स्टेशन की वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक यात्रा को दर्शा रही है। गुरुवार को डीआरएम विनायक गर्ग नें इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में 10 दशकों के रेल इतिहास की झलक है।
गोरखपुर। रेल मंत्रालय ने हिमालय की तराई में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए भीरा खीरी- रायबोझा (120 किमी.) के मध्य नई लाइन निर्माण तथा मैलानी-भीरा खीरी (16 किमी.) एवं नानपारा-रायबोझा (13 किमी.) के आमान परिवर्तन के लिये सर्वेक्षण को स्वीकृति प्रदान की है।
इस सर्वेक्षण को रू. 03.58 करोड़ की लागत से मंजूरी दी गई है। फाइनल लोकेशन सर्वे के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर.) बनाने का कार्य किया जायेगा।
इस रेलवे लाइन के ब्रॉड गेज होने से पूर्वी भारत से पीलीभीत एवं उत्तराखंड जाने के लिए भी एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो जायेगा।
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे के बहराइच-नानपारा स्टेशनों के मध्य 34.85 किमी का 25,000 वोल्ट ए.सी क्षमता के विद्युतकर्षण लाइन सहित आमान परिवर्तन
कार्य का रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त ने बहराइच रेलवे स्टेशन पर नई विद्युतीकृत रेल लाइन , पॉइंट क्रासिंग, पैनल इन्टरलॉकिंग, बैटरी रूम, रिले रूम आदि का निरीक्षण किया।
गोरखपुर। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया है।
हावड़ा से 17, 18, 19 एवं 20 सितम्बर को चलने वाली गाडी संख्या 12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
प्रयागराज रामबाग से 18, 19, 20 एवं 21 सितम्बर को चलने वाली गाड़ी संख्या 12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
सियालदह से 04, 05, 06, 07, 08, 09, 11, 15 एवं 16 अगस्त को चलने वाली गाड़ी संख्या 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस सियालदह से 40 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
जोधपुर। रेलवे की ओर से बाडमेर-जोधपुर एवं भगत की कोठी-भीलडी रेलसेवाओं के मार्ग में स्टेशनों पर संचालन समय में 21 जुलाई से आंशिक परिवर्तन किया गया है।
गाडी संख्या 54814, बाडमेर-जोधपुर सवारी गाडी प्रतिदिन रेलसेवा 21जुलाई
से बाडमेर से प्रस्थान करेगी, वह भगत की कोठी स्टेशन पर निर्धारित समय रात 22.28 बजे आगमन व 22.30 बजे प्रस्थान के स्थान पर 22.50 बजे आगमन व 22.52 बजे प्रस्थान कर जोधपुर स्टेशन पर निर्धारित समय रात 23.00 बजे के स्थान पर 23.15 बजे पहुंचेगी।
गाडी संख्या 74841, भगत की कोठी-भीलडी सवारी गाडी प्रतिदिन रेलसेवा 21 जुलाई से भगत की कोठी से निर्धारित समय सुबह 06.35 बजे के स्थान पर 07.00 बजे प्रस्थान कर भीलडी स्टेशन पर निर्धारित समय दोपहर 13.45 बजे के स्थान पर 14.10 बजे पहुंचेगी।
जयपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रांची-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी के दो फेरे बढ़ाए गए हैं।
गाडी संख्या 09619/09620, मदार-रांची-मदार साप्ताहिक स्पेशल की
संचालन अवधि में मदार से 20 व 27 जुलाई को (02 ट्रिप) एवं रांची से
21 व 28 जुलाई को (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।