Category: Indian Railway

  • गति शक्ति विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह

    गति शक्ति विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह

    बडोदरा। गति शक्ति विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह वडोदरा में आयोजित किया गया। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से इस समारोह में शामिल हुए।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने बुनियादी ढाँचे और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन देख रहा है, जो देश के आर्थिक विकास की मज़बूत नींव रख रहा है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय रेल मंत्री और गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अश्विनी वैष्णव ने पिछले 11 वर्षों में भारतीय रेलवे में हुए परिवर्तनकारी बदलावों पर प्रकाश डाला।

  • 26 रेलगाड़ियां रद्द, 9 आंशिक रद्द, 12 का मार्ग बदला

    26 रेलगाड़ियां रद्द, 9 आंशिक रद्द, 12 का मार्ग बदला

    बीकानेर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की 26 रेलगाड़ियां रद्द की गई है।

    साथ ही 9 रेलगाड़ियां आंािशक रद्द की गई है और 12 रेलों को परिरवर्तित मार्ग से चलाया जाएगौ

    रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

    1. गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 28.07.25 को रद्द रहेगी।
    2. गाडी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 27.07.25 को रद्द रहेगी।
    3. गाडी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 27.07.25 को रद्द रहेगी।
    4. गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 28.07.25 को रद्द रहेगी।
    5. गाडी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 29.07.25 तक रद्द रहेगी।
    6. गाडी संख्या 12457, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 29.07.25 तक रद्द रहेगी।
    7. गाडी संख्या 22463, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 27.07.25 को रद्द रहेगी।
    8. गाडी संख्या 19337, इंदौर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 27.07.25 को रद्द रहेगी।
    9. गाडी संख्या 19338, दिल्ली सराय- इंदौर रेलसेवा दिनांक 28.07.25 को रद्द रहेगी।
    10. गाडी संख्या 20938, दिल्ली सराय-पोरबंदर रेलसेवा दिनांक 28.07.25 को रद्द रहेगी।
    11. गाडी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 27.08.25 तक रद्द रहेगी।
    12. गाडी संख्या 22482, दिल्ली सराय- जोधपुर रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    13. गाडी संख्या 22986, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 27.07.25 को रद्द रहेगी।
    14. गाडी संख्या 54085, दिल्ली-सातरोड रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    15. गाडी संख्या 54086, सातरोड- दिल्ली रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    16. गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    17. गाडी संख्या 54316, हिसार-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    18. गाडी संख्या 54315, रेवाडी- हिसार रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    19. गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 29.07.25 तक रद्द रहेगी।
    20. गाडी संख्या 54413, दिल्ली-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    21. गाडी संख्या 54414, रेवाडी-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    22. गाडी संख्या 54417, दिल्ली-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    23. गाडी संख्या 54420, रेवाडी- दिल्ली रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    24. गाडी संख्या 54421, दिल्ली- रेवाडी रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    25. गाडी संख्या 74002, रेवाडी-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
    26. गाडी संख्या 74003, दिल्ली- रेवाडी रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक रद्द रहेगी।

    मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

    1. गाडी संख्या 12259, सियालदाह-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 27.07.25 को सियालदाह से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती-पटेलनगर होकर संचालित होगी।
    2. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 27.07.25 तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी।
    3. गाडी संख्या 12915, साबरमती-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 27.07.25 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।
    4. गाडी संख्या 12916, दिल्ली- साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 28.07.25 तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी।
    5. गाडी संख्या 14088, जैसलमेर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 27.07.25 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।
    6. गाडी संख्या 14321, बरेली- भुज रेलसेवा जो दिनांक 28.07.25 को बरेली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर संचालित होगी।
    7. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा जो दिनांक 27.07.25 को भुज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।
    8. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 28.07.25 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।
    9. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 27.07.25 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर संचालित होगी।
    10. गाडी संख्या 15715, किशनगंज-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 27.07.25 को किशनगंज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी।
    11. गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा जो दिनांक 27.07.25 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी।
    12. गाडी संख्या 19566, देहरादून-ओखा रेलसेवा जो दिनांक 27.07.25 को देहरादून से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी।

    आशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

    1. गाडी संख्या 12985 ,जयपुर-दिल्ली सराय वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा जो दिनांक 28.07.25 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली छावनी स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात दिल्ली छावनी-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    2. गाडी संख्या 12986,दिल्ली सराय-जयपुर वातानुकूलित डबल डेकर रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली छावनी से संचालित होगी। अर्थात दिल्ली सराय- दिल्ली छावनी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    3. गाडी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 28.07.25 को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    4. गाडी संख्या 12066, दिल्ली सराय-अजमेर रेलसेवा दिनांक 28.07.25 को दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    5. गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक दिल्ली सराय के स्थान पर शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- शकूरबस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    6. गाडी संख्या 12456, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 27.07.25 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा शकूरबस्ती- दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    7. गाडी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 28.07.25 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेवाडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    8. गाडी संख्या 22471, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 28.07.25 तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    9. गाडी संख्या 20473, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    10. गाडी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 27.07.25 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
    11. गाडी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 28.07.25 तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • झारग्राम-धनबाद मेमू एक्सप्रेस इस दिन रहेगी रद्द

    झारग्राम-धनबाद मेमू एक्सप्रेस इस दिन रहेगी रद्द

    कोलकाता। आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के मद्देनजर कुछ ट्रेनों को किया गया है। कुछ रेलगाड़ियों को रेगूलेट किया गया है।

    गाड़ी संख्या 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू एक्सप्रेस 28 जुलाई और 30 जुलाई को रद्द रहेगी

    गाड़ी संख्या 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू पैसेंजर 2 अगस्त को रद्द रहेगी।

    गाड़ी संख्या 68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू पैसेंजर को रेगूलेट किया जाएगा।

  • छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन

    छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन

    गोरखपुर। रेलवे प्रशासन संचालन को बेहतर बनाने के लिए छपरा-गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया है।

    गाड़ी संख्या 15114 छपरा-गोमती नगर एक्सप्रेस 12 सितम्बर, से छपरा से निर्धारित समय 18.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.30 बजे प्रस्थान करेगी।

    वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 15113 गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस 13 सितम्बर से गोमती नगर से पूर्ववत समयानुसार प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर निर्धारित समय पर रूकेगी।

    ठहराव

    छपरा कचहरी, मढ़ौरा, मसरख, राजापट्टी, दिघवा दुबौली, सिधवलिया, गोपालगंज, थावे कप्तानगंज।

  • पूर्वाेत्तर रेलवे में खेल प्रतियोगिताएं

    पूर्वाेत्तर रेलवे में खेल प्रतियोगिताएं

    गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल अंतर मंडलीय कुश्ती, कबड्डी, बास्केटबॉल, हॉकी एवं फुटबॉल खेल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिताएं सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम मंे 09 अगस्त, 2025 तक चलेगीं।

    इस प्रतियोगिता में लखनऊ, इज्जतनगर, वाराणसी तथा मुख्यालय की टीम प्रतिभाग कर रही है जिसमें कुश्ती, कबड्डी, बास्केटबॉल, हॉकी फुटबॉल की प्रतियोगिता होंगी।

    प्रतियोगिता का आरम्भ में मुख्य अतिथि सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर क्षेत्र सह सहायक आयोजन सचिव मनोज कुमार टुडू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टुडू ने खेल की महत्ता को बताते हुए खेल में अनुशासन और खेल की भावना खेलने के लिए कहा।

  • दक्षिण मध्य रेलवे में सुरक्षा बैठक

    दक्षिण मध्य रेलवे में सुरक्षा बैठक

    हैदराबाद। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने रेल परिचालन में सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्क दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता दोहराई है। सिकंदराबाद स्थित रेल निलयम में, 28 जुलाई को समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में पूरे जोन के महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया और इसमें सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। सिकंदराबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, गुंटकल, गुंटूर और नांदेड़ के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हुए।

    महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों को मानसून के दौरान सड़क के निचले पुलों (आरयूबी) पर जल जमाव रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पम्पिंग सिस्टम और जल मापक यंत्र लगाने पर ज़ोर दिया।

  • मध्य रेल के भायखला स्टेशन पर स्टेशन महोत्सव

    मध्य रेल के भायखला स्टेशन पर स्टेशन महोत्सव

    मुम्बई। मध्य रेल की ओर से मुंबई मंडल के भायखला स्टेशन पर स्टेशन महोत्सव का आयोजन किया गया। इससे पहले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, नागपुर, रे रोड, आसनगांव, वासिंद, कसारा और इगतपुरी स्टेशनों पर स्टेशन महोत्सव आयोजित किया गया था।

    भायखला स्टेशन भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशनों में से एक है, जो 1853 से परिचालित है। यह 16 अप्रैल 1853 को बोरीबंदर से तन्ना (जिसे अब ठाणे के नाम से जाना जाता है) तक भारतीय उपमहाद्वीप पर चलने वाली पहली ट्रेन के ठहरावों में से एक था। 1891 में निर्मित वर्तमान स्टेशन भवन विक्टोरियन वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

    स्टेशन महोत्सव समारोह के तहत सजावट और भव्य रंगोली के साथ स्टेशन उत्सवी रूप में तैयार किया गया था। समारोह में एक विरासत प्रदर्शनी भी आयोजित की गई जिसमें जीआईपीआर युग से संबंधित विभिन्न कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। पुराने भायखला स्टेशन के रेखाचित्र और श्वेत-श्याम तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं।

  • 2027 में त्र्यंबकेश्वर कुम्भ के लिए रेलवे की तैयारियां

    2027 में त्र्यंबकेश्वर कुम्भ के लिए रेलवे की तैयारियां

    नई दिल्ली। दो साल बाद वर्ष 2027 में त्र्यंबकेश्वर में होने वाले महाकुम्भ के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, भुसावल, मुम्बई, अकोला, अमरावती, नागपुर आदि स्थानों से स्पेशल रेलगाड़ियां चलाना, यात्रियों की भीड़ का नियंत्रित करने के उपाय और अन्य सम्बंधित तैयारियों की समीक्षा की गई।

    बैठक में मेला क्षेत्र के आसपास के 5 प्रमुख स्टेशनों पर यात्री यातायात प्रबंधन करने का निर्णया किया गया। इनमें नासिक रोड, देवलाली, ओढ़ा, खेरवाड़ी और कसबे सुकेणे में रेलगाड़ियों का आगमन-प्रस्थान करने का निर्णय किया गया।

  • कश्मीर घाटी में तेजी से हो रहा है रेलवे का विकास

    कश्मीर घाटी में तेजी से हो रहा है रेलवे का विकास

    नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में यात्री सवारी डिब्बों के रखरखाव व अपग्रेड का कार्य 31 अगस्त 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। श्रीनगर रेल लाइन के शुरू होने के साथ, यह जम्मू-कश्मीर को एक नई जीवन रेखा प्रदान करेगा।

    केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि ट्रैक अपग्रेडेशन के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में यात्री डिब्बों के रखरखाव और उन्नयन में एक आदर्श बदलाव आया है।

    जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक के शुरू होने तक, कश्मीर घाटी का शेष भारतीय रेलवे नेटवर्क के साथ कोई रेल संपर्क नहीं था। कश्मीर घाटी में डीईएमयू/एमईएमयू रेकों को आवधिक अनुरक्षण और उन्नयन के लिए कार्यशाला में नहीं लाया जा सका।

    सड़क ट्रेलरों पर बडगाम से लखनऊ तक बोगियों को लाकर आवधिक मरम्मत (पीओएच) की जा रही थी। यह स्थिति सामान्य से कमज़ोर थी। पहली बार घाटी से रेक पीओएच के लिए रेल के माध्यम से लखनऊ लाए गए हैं।

  • वास्को-डा-गामा से वेलंकन्नी के लिए स्पेशल ट्रेन

    वास्को-डा-गामा से वेलंकन्नी के लिए स्पेशल ट्रेन

    हुबली। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने तमिलनाडु के प्रमुख ईसाई तीर्थस्थल वेलंकन्नी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे वास्को-द-गामा और वेलंकन्नी के बीच प्रत्येक दिशा में तीन फेरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा।

    ट्रेन संख्या 07361 वास्को-डा-गामा – वेलंकन्नी स्पेशल एक्सप्रेस 27 अगस्त, 1 सितंबर और 6 सितंबर 2025 (बुधवार, सोमवार और शनिवार) को रात 9.55 बजे वास्को-डा-गामा से प्रस्थान करेगी और शुक्रवार, बुधवार और सोमवार को तड़के 3.45 बजे वेलंकन्नी पहुंचेगी।

    वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 07362 वेलंकन्नी- वास्को-डा-गामा स्पेशल एक्सप्रेस 29 अगस्त, 3 सितंबर और 8 सितंबर शुक्रवार, बुधवार और सोमवार को सुबह 11.55 बजे वेलंकन्नी से रवाना होगी और अगले दिन रविवार, शुक्रवार और बुधवार तड़के 3.00 बजे वास्को-डा-गामा पहुंचेगी।

    ठहराव

    मडगांव, सनवोर्डेम, कुलेम, कैसल रॉक, लोंडा, धारवाड़, एसएसएस हुबली, एसएमएम हावेरी, दावणगेरे, चिकजाजुर, बिरूर, अरसीकेरे, तुमकुरु, एसएमवीटी बेंगलुरु, कृष्णराजपुरम, बंगारपेट, मोरप्पुर, बोम्मिदी, सेलम, नामक्कल, करूर, कुलीतलाई, तिरुचिरापल्ली, तंजावुर, निदामंगलम, तिरुवरुर और नागप्पट्टिनम।

    कोच

    ट्रेन में 21 कोच होंगे, जिनमें 1 एसी प्रथम श्रेणी, 1 एसी 2-टियर, 2 एसी 3-टियर, 11 स्लीपर क्लास, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआर/डी कोच होंगे।