जयपुर। गोगामेडी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से 06 जोड़ी रेलसेवाओं में साधारण श्रेणी के 16 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 14727/14728, श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 1 अगस्त से 10 सितम्बर तक एवं तिलकब्रिज से 3 अगस्त से 12 सितम्बर तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 14738/14737, तिलकब्रिज-भिवानी-तिलकब्रिज रेलसेवा में तिलकब्रिज से 2 अगस्त से 11 सितम्बर तक एवं भिवानी से 3 अगस्त से 12 सितम्बर तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से
1 अगस्त से 10 सितम्बर तक एवं कालका से 1 अगस्त से 10 सितम्बर तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। - गाडी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 2 अगस्त से 11 सितम्बर तक एवं ढेहर का बालाजी से 2 अगस्त से 11 सितम्बर तक 3 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 3 अगस्त से 12 सितम्बर तक एवं मथुरा से 4 अगस्त से 13 सितम्बर तक 3 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाडी संख्या 54794/54793, मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा रेलसेवा में मथुरा से 3 अगस्त से 12 सितम्बर तक एवं सवाईमाधोपुर से 4 अगस्त से 13 सितम्बर तक 03 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
Leave a Reply