बडोदरा। गति शक्ति विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह वडोदरा में आयोजित किया गया। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से इस समारोह में शामिल हुए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने बुनियादी ढाँचे और लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन देख रहा है, जो देश के आर्थिक विकास की मज़बूत नींव रख रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय रेल मंत्री और गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अश्विनी वैष्णव ने पिछले 11 वर्षों में भारतीय रेलवे में हुए परिवर्तनकारी बदलावों पर प्रकाश डाला।
Leave a Reply