-अनारक्षित ट्रेन (unreserved train) से दैनिक यात्रियों को फायदा
-रेल संदेश डेस्क-
जयपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लुधियान के लिए चार अनारक्षित ट्रेन (unreserved train) चलाने का फैसला किया है। ये अनारक्षित ट्रेन (unreserved train) हिसार-लुधियाना, लुधियाना-चुरू, चुरू-लुधियाना व लुधियाना-हिसार के बीच चलेगी। अनारक्षित ट्रेन (unreserved train) चलने से दैनिक यात्रियों को लाभ होगा।
1. गाडी संख्या 04743 हिसार-लुधियाना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 01 अप्रेल 2022 से अग्रिम आदेशो तक हिसार से प्रतिदिन सुबह 05.35 बजे रवाना होकर सुबह 10.10 बजे लुधियाना पहुॅचेगी।
ठहराव: बरवाला, जाखल, लेहरा गागा, सुनाम उधमसिंह, संगरूर, धूरी, मलेर कोटला एवं अहमदगंढ़।
2. गाडी संख्या 04744 लुधियाना-चुरू अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 01 अप्रेल 2022 से लुधियाना से प्रतिदिन दोपहर 15.20 बजे रवाना होकर रात 23.45 बजे चुरू पहुॅचेगी।
ठहराव: अहमदगंढ़, मलेर कोटला, हिम्मताना, धूरी, संगरूर, सुनाम उधमसिंह, जाखल, हिसार, चडोद, नलोई बडवा, सिवानी, झुंपा, लासेरी, सादुलपुर, डोकवा, हदयाल, दुधवाखारा, सिरसला एवं आसलू।
3. गाडी संख्या 04745 चुरू-लुधियाना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 02 अप्रेल 2022 से चुरू से प्रतिदिन सुबह 05.15 बजे रवाना होकर दोपहर 13.45 बजे लुधियाना पहुॅचेगी।
ठहराव: आसलू, सिरसला, दुधवाखारा, हदयाल, डोकवा , सादुलपुर, लासेरी, झुंपा, सिवानी, नलोई बडवा, चडोद, हिसार, उकलाना, जाखल, लेहरा गागा, सुनाम उधमसिंह, संगरूर, धूरी, मलेर कोटला एवं अहमदगंढ।
4. गाडी संख्या 04746 लुधियाना-हिसार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 01 अप्रेल 2022 से अग्रिम आदेशो तक लुधियाना से प्रतिदिन शाम 17.20 बजे रवाना होकर रात 21.55 बजे हिसार पहुॅचेगी।
ठहराव: मलेर कोटला, धूरी, संगरूर, सुनाम उधमसिंह एवं जाखल।