-रेल संदेश ब्यूरो-
चेन्नई। ऐतिहासिक पम्बन ब्रिज (pamban bridge) पर इन दिनों रखरखाव का कार्य चल रहा है। रेलवे की ओर से समुद्र पर स्थित पम्बन ब्रिज (pamban bridge) के हिस्सों को सुधारा जा रहा है। इसलिए रेलवे ने कई रेलगाड़ियों को रद्द किया है तो कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित किया है। पम्बन ब्रिज पर आगामी 14 जुलाई 2021 तक रेलगाड़ियों का संचालन नहीं होगा। रेलवे ने पम्बन ब्रिज (pamban bridge) से पहले मंडपम तक ही रेल गाड़ियां चलाने का फैसला किया है। इस कारण लगभग 8 ट्रेनों के पैटर्न में परिवर्तन किया है।
1. ट्रेन संख्या 02205 चेन्नई एग्मोर – रामेश्वरम सुपरफास्ट स्पेशल, जो 07 जुलाई, 2021 को चेन्नई एग्मोर से 17.45 बजे रवाना हुई है और 08 जुलाई, 2021 को तड़के 04.20 बजे रामेश्वरम पहुंचने वाली है। यह ट्रेन मंडपम तक ही चलेगी, मंडपम और रामेश्वरम के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
2. ट्रेन संख्या 02206 रामेश्वरम-चेन्नई एग्मोर स्पेशल जो 08 जुलाई, 2021 को रामेश्वरम से रात 20.25 बजे रवाना होगी, रामेश्वरम और मंडपम के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी और मंडपम से 08 जुलाई 2021 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय रात 20.52 बजे निकलेगी।
3. ट्रेन संख्या 06851 चेन्नई एग्मोर – रामेश्वरम स्पेशल 07 जुलाई, 2021 को चेन्नई एग्मोर से शाम 19.15 बजे रवाना हुई है और 08 जुलाई को सुबह 08.30 बजे रामेश्वरम पहुंचती है, यह ट्रेन मंडपम – रामेश्वरम के बीच आंशिक रूप से रद्द है और केवल मंडपम तक चलेगी।
4. ट्रेन संख्या 06852 रामेश्वरम-चेन्नई एग्मोर स्पेशल जो 08 जुलाई, 2021 को रामेश्वरम से शाम 17.10 बजे निकलने वाली है, रामेश्वरम और मंडपम के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी और 08 जुलाई .2021 को शाम 17.40 बजे के निर्धारित समय पर मंडपम से निकलेगी।
5. ट्रेन संख्या 06849 तिरुचिरापल्ली-रामेश्वरम स्पेशल 08 जुलाई, 2021 को तिरुचिरापल्ली से सुबह 07.00 बजे रवाना होने वाली और अपरान्ह 12.15 बजे रामेश्वरम पहुंचती है। यह ट्रेन मंडपम और रामेश्वरम के बीच आंशिक रूप से रद्द है और केवल मंडपम तक चलेगी।
6. ट्रेन संख्या 06850 रामेश्वरम-तिरुचिरापल्ली स्पेशल जो 08 जुलाई, 2021 को रामेश्वरम से दोपहर 14.35 बजे रवाना होगी, यह ट्रेन रामेश्वरम और मंडपम के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन 08 जुलाई .2021 को दोपहर 15.05 बजे मंडपम से निकलेगी।
7. ट्रेन संख्या 06780 रामेश्वरम-तिरुपति विशेष ट्रेन जो 08 जुलाई, 2021 को रामेश्वरम से 16.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रामेश्वरम और मंडपम के बीच आंशिक रूप से रहेगी और 08 जुलाई 2021 को शाम 17.00 बजे अपने निर्धारित प्रस्थान समय पर मंडपम से निकलेगी।
8. ट्रेन संख्या 06779 तिरुपति-रामेश्वरम स्पेशल 09 जुलाई, 2021 को तिरुपति से 11.55 बजे निकलने वाली है और 10 जुलाई, 2021 को 05.05 बजे रामेश्वरम पहुंचने वाली है। यह ट्रेन मंडपम और रामेश्वरम के बीच आंशिक रूप से रद्द है और केवल रामेश्वरम तक चलेगी।