train stoppage : इन पांच स्टेशनों पर अब ठहरेंगी ये आठ एक्सप्रेस ट्रेन

train stoppage

-रेलवे ने स्वीकृत किए ट्रेनों के ठहराव (train stoppage)

-रेल संदेश डेस्क-
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे पांच स्थानों पर नए ठहराव (train stoppage) स्वीकृत किए हैं। ये ठहराव (train stoppage) 6 माह के लिए प्रायोगिक तौर पर दिए जा रहे हैं, जिसे समीक्षा पश्चात बढ़ाया भी जा सकता है। बीकानेर मंडल के अनूपशहर, सिद्धमुख, राजलदेसर, तालछापर एवं पडिहारा स्टेशनों पर विभिन्न रेलगाड़ियांे का ठहराव प्रारंभ किया जा रहा है।

1. गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस 02 मई 2022 से अनूपशहर स्टेशन पर मध्य रात्रि 00.40 बजे आगमन कर 00.41 बजे प्रस्थान एवं सिद्धमुख स्टेशन पर मध्यरात्रि 00.49 बजे आगमन कर 00.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14728, तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 02 मई 2022 से सिद्धमुख स्टेशन पर देर रात 01.08 बजे आगमन कर 01.09 बजे प्रस्थान एवं अनूपशहर स्टेशन पर देर रात 01.17 बजे आगमन कर 01.18 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस 02 मई 2022 से राजलदेसर स्टेशन पर मध्यरात्रि 00.51 बजे आगमन कर 00.53 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस 03 मई 2022 से राजलदेसर स्टेशन पर सुबह 05.10 बजे आगमन कर 05.12 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाड़ी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 02 मई 2022 से तालछापर स्टेशन पर रात 22.46 बजे आगमन, 22.47 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22482, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर एक्सप्रेस 01 मई 2022 से तालछापर स्टेशन पर सुबह 05.04 बजे आगमन कर 05.05 बजे प्रस्थान करेगी।

4. गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 02 मई 2022 से पड़िहारा स्टेशन पर दोपहर 15.10 बजे आगमन कर 15.11 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर एक्सप्रेस 02 मई 2022 से पड़िहारा स्टेशन पर दोपहर 13.01 बजे आगमन कर 13.02 बजे प्रस्थान करेगी।