-रेल संदेश डेस्क-
मुम्बई। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई-कानपुर और पुणे-जबलपुर के बीच पूरी तरह से आरक्षित साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेनों के संचालन का विस्तार (train extension) किया है। इस संचालन विस्तार (train extension ) से यात्रियों को लाभ होगा। यह विस्तार निम्नानुसार होगाः-
-गाड़ी संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 2.अप्रेल 2022 से 1 अक्टूबर 2022 तक चलेगी।
-गाड़ी संख्या 04151 कानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 1 अप्रेल 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक चलेगी।
-गाड़ी संख्या 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 28 मार्च 2022 से 27 जून 2022 तक चलेगी।
-गाड़ी संख्या 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 27 मार्च 2022 से 26 जून 2022 तक चलेगी। इन गाड़ियों के समय, कंपोजिशन और ठहराव आदि में कोई बदलाव नहीं होगा।
आरक्षणः- साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 04152 और पूर्ण आरक्षित विशेष ट्रेन संख्या 02131 की विस्तारित यात्राओं के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 16 मार्च .2022 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट ूूू.पतबजब.बव.पद पर खुलेगी।