superfast train : मुम्बई से काठगोदाम के बीच समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रेल से

superfast train

superfast train-रेल संदेश डेस्क-
मुम्बई। पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल एवं काठगोदाम के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (superfast train) चलाएगा। यह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (superfast train) यात्रियों की सुविधा और चल रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान उनकी मांग को पूरा करने के लिए चलाई जा रही है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार यह ट्रेन 20 अप्रेल से चलेगी।

ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 14.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। यह ट्रेन 20 अप्रैल, 2022 से 15 जून, 2022 तक चलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल काठगोदाम से प्रत्येक गुरुवार को शाम 17.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात्रि 20.55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 अप्रैल, 2022 से 16 जून, 2022 तक चलेगी।

ठहरावः बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जं., बरेली सिटी, इज्जतनगर जं., बहेरी, किच्छा, लालकुआ जं. और हल्द्वानी।
कोच: सैकण्डं एसी, थर्ड एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच।

आरक्षण: ट्रेन संख्या 09075 की बुकिंग 15 अप्रैल, 2022 से यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है। उपरोक्त ट्रेन विशेष किराए पर विशेष ट्रेन के रूप में चलेगी और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बों को छोड़कर सभी श्रेणीके लिए पूरी तरह से आरक्षित ट्रेन के रूप में चलेगी। अनारक्षित कोच की बुकिंग सुपरफास्ट मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए लागू अनारक्षित डिब्बों के लिए सामान्य किराए के साथ यूटीएस के माध्यम से होगी।