-रेल संदेश डेस्क-
superfast special train चेन्नई। तमिल नव वर्ष दिवस बिसू और ईस्टर त्योहारों के दौरान यातायात की अतिरिक्त भीड़ को दूर करने के लिए दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें (superfast special train) चलाई जाएंगी। इन दोनों सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों (superfast special train) को 13 अप्रेल से चलाया जाएगा।
1. तांबरम-नागरकोइल जं. स्पेशल
ट्रेन संख्या 06005 तांबरम-नागरकोइल जंक्शन स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल, 2022 (बुधवार) को तांबरम से रात 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.55 बजे नागरकोइल जंक्शन पहुंचेगी। (1 ट्रिप)
वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 06006 नागरकोइल जं-तांबरम स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल, 2022 (रविवार) को नागरकोइल जंक्शन से शाम 16.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन तड़के 04.10 बजे तांबरम पहुंचेगी। (1 ट्रिप)
कोच: 1 – सैकण्ड एसी, 2 – थर्ड एसी, 13 – स्लीपर क्लास कोच, 4 – जनरल सेकेंड क्लास कोच (अनरिजर्व्ड) और 2 – सेकेंड क्लास (अनारक्षित) सह लगेज / ब्रेक वैन।
2. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-एर्नाकुलम जं स्पेशल
ट्रेन संख्या 06007 डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-एर्नाकुलम जंक्शन स्पेशल 13 अप्रैल, 2022 (बुधवार) को डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से शाम 19.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 06.00 बजे एर्नाकुलम जंक्शन पहुंचेगी। (1 ट्रिप)
वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 06008 एर्नाकुलम जं- डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल फेयर स्पेशल 17 अप्रैल, 2022 (रविवार) को एर्नाकुलम जंक्शन से रात 22.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 10.25 बजे डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। (1 ट्रिप)
कोच : 1 -सैकण्ड एसी, 2 – थर्ड एसी, 12 – स्लीपर क्लास कोच, 4 – जनरल सेकेंड क्लास कोच (अनरिजर्वड) और 2 – सेकेंड क्लास (अनारक्षित) सह लगेज / ब्रेक वैन।