लेवल 1 भर्ती परीक्षा का शुल्क लौटाने के लिए आरआरबी ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के रेलवे रिक्रुटमेंट बोर्ड (rrb) ने लेवल 1 भर्ती परीक्षा के लिए जमा करवाए गए आवेदन शुल्क को लौटाने का फैसला किया है और इसके लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए रेलवे रिक्रुटमेंट बोर्ड (rrb) ने अभ्यर्थियों से बैंक खाते के विवरण में सुधार करने केेे लिए कहा है। इसके लिए बैंक खाते में सुधार के लिए जानकारी भी दी है। इन्हीं बैंक खातों में परीक्षा शुल्क लौटाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन जमा करवाए थे वे रेलवे रिक्रुटमेंट बोर्ड (rrb) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं और अपने बैंक खातों की जानकारी में सुधार कर सकते हैं। अधिसूचना के अनसुार rrbcdg,gov.inके खिलाफ सीबीट 1 स्तर के पदो के लिए भाग्य आजमा रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का रिफण्ड शुरू किया था। कई कारणों से अभ्यर्थियों के परीक्षा शुल्क वापस नहीं हो सके। कई लोगों के लिए यह प्रक्रिया तो शुरू भी नहीं की जा सकी।

इन कारणों से वापस नहीं हो सका शुल्क

प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा शुल्क कई कारणों से सफलतापूर्वक वापस नहीं हो सका, जिसमें गलत बैंक खाता संख्या, बैंक शाखा का गलत आईएफसएसी कोड, खाता संख्या के स्थान पर गलत सूचनाएं भरना, ग्राहक या बैंक की गलत जानकारी देना, बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के लिए एक ही खाता संख्या की जानकारी देना, उम्मीदवारों द्वारा खाता संख्या नहीं दिया जाना, अधूरी और अस्पष्ट जानकारी देना आदि कारणों से परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक नहीं लौटाया जा सका। इसलिए जिन अभ्यर्थियों के खातों में शुल्क वापस जमा नहीं हुआ है तो ऐसे अभ्यर्थी रेलवे रिक्रुटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg,gov.in पर जाकर ध्यानपूर्वक अधिसूचना पढ़कर दिए गए लिंक की मदद से अपने खाते के विवरण को सुधार सकते हैं, जिससे उन्हे शुल्क लौटाया जासके।