-आरपीएफ भर्ती (rpf recruitment) में लिए 10,500 जवान
-82 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किए थे आवेदन
1,120 उप निरीक्षक के लिए 14.25 लाख आवेदन
-50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण
मुंबई। भारतीय रेल ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में 10,500 कर्मियों की भर्ती (rpf recruitment) की है। इनमें से कांस्टेबल की 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। रेलवे के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ भर्ती (rpf recruitment) प्रक्रिया पिछले साल मई में शुरू हुई थी और हाल ही में समाप्त हुई है। कुल 10,500 कर्मियों में 1,120 उप-निरीक्षक, 8,619 कांस्टेबल और 798 सहायक कर्मी पद पर भर्ती हुए हैं। रेलवे के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि आरपीएफ में महिला कांस्टेबल की संख्या महज 2.25 फीसदी है जिसे देखते हुए रेल मंत्रालय ने महिलाओं को सशक्त करने और इस बल में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए rpf recruitment में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भर्तियां करने को प्रमुखता दी।
शीघ्र शुरू होग पद स्थापन की प्रक्रिया
केंद्रीय भर्ती समिति के अध्यक्ष अतुल पाठक ने शनिवार को कहा, आरपीएफ की सबसे बड़ी भर्ती में हमें 82 लाख से ज्यादा आवेदन मिले। इनमें से 14.25 लाख आवेदन उप निरीक्षक पद के लिए मिले जबकि इस पद के लिए सिर्फ 1,120 सीटें हैं। वहीं कांस्टेबल के लिए 59 लाख लोगों ने आवेदन दिया था। इसके अलावा सहायक पद के लिए नौ लाख आवेदन मिले थे। मौजूदा समय में पाठक प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त हैं। उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षकों के कुल 1,120 पद पर 819 पुरुष और 301 महिलाओं की भर्ती हुई है। इसके अलावा 8,619 कांस्टेबल की भर्ती हुई जिनमें से 4,403 पुरुष और 4,216 महिलाएं हैं। सभी सफल उम्मीदवारों को उनके घर सूचना भिजवाई जा चुकी है। अभ्यर्थियों शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा हो चुकी है और अभी उनका पुलिस सत्यापन चल रहा है। पुलिस सत्यापन के बाद पदस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पाठक ने बताया कि देश के कुल 400 केंद्रों में इन पदों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित हुई थीं।