-रेल संदेश ब्यूरो-
बिलासपुर। रेल यात्रियो की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन की ओर से रायपुर एवं कोरबा के मध्य 08249- 08250 रायपुर-कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस (raipur express) स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । यह स्पेशल रायपुर एक्सप्रेस (raipur express) ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी । यह स्पेशल रायपुर एक्सप्रेस ट्रेन रायपुर से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को 08249रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सुविधा 07 जुलाई, 2021 से एवं विपरीत दिशा में भी कोरबा से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार शनिवार एवं रविवार को 08250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस (raipur express) स्पेशल ट्रेन की सुविधा 08 जुलाई, 2021 से दी जा रही है।
यह सुविधा आगामी आदेश तक उपलब्ध रहेगी। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित रहेगी एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी तथा साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के सभी नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा । कोचः 02 पावरकार,04 चेयरकार,01 एसी चेयरकार एवं 06 सामान्य सहित कुल 13 कोच।
समय सारणी इस प्रकार है –
08249रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन | ↓स्टेशन | 08250 कोरबा-रायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन | ||
पहुंच | छूट | पहुंच | छूट | |
—- | 18.00 | रायपुर | 10.35 | — |
18.31 | 18.33 | तिल्दा | 09.55 | 09.37 |
18.53 | 18.55 | भाटापारा | 09.13 | 09.15 |
19.50 | 20.00 | बिलासपुर | 08.20 | 08.30 |
20.22 | 20.24 | अकलतरा | 07.40 | 07.42 |
20.42 | 20.44 | जांजगीर नैला | 07.26 | 07.28 |
20.56 | 20.58 | चांपा | 07.15 | 07.17 |
21.45 | —— | कोरबा | — | 06.35 |