-गति बढ़ने का टाइम टेबल (railway time table) पर असर
-रेल संदेश डेस्क-
बीकानेर। रेलवे प्रशासन ने अहमदाबाद-नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस एवं अहमदाबाद-दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस की संचालन गति में बढोतरी की है। इससे इन दोनो ट्रेनों का टाइम टेबल (railway time table) बदला गया है। इनके कारण अन्य 21 ट्रेनों का टाइम टेबल बदला (railway time table) गया।
गति बढ़ने से 45 मिनट बचेंगे
गति बढ़ने से इन गाडियों के गंतव्य स्टेशन पर पहुचने के समय में 20 से 45 मिनट की कमी आएगी। उत्तर पष्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार संचालन गति में यह बढोतरी 01 अप्रेल 2022 से की जा रही हैं।
गाडी संख्या 12957, अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
गाडी संख्या 12957, अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 01 अप्रेल 2022 से अहमदाबाद से अपने निर्धारित समय शाम 17.45 बजे के स्थान पर प्रतिदिन शाम 18.30 बजे रवाना होकर अगले दिन अपने निर्धारित समय सुबह 07.30 बजे नई दिल्ली पहुचेगी।
गाडी संख्या 12958, नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस
इसी प्रकार गाडी संख्या 12958, नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस 01 अप्रेल 2022 से नई दिल्ली से अपने निर्धारित समय शाम 19.55 बजे ही रवाना होकर अगले दिन सुबह 09.30 बजे के स्थान पर प्रतिदिन 08.45 बजे अहमदाबाद पहुचेगी।
गाडी संख्या 12915, अहमदाबाद-दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस
गाडी संख्या 12915, अहमदाबाद-दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस 01 अप्रेल 2022 से अहमदाबाद से अपने निर्धारित समय शाम 18.30 बजे के स्थान पर प्रतिदिन शाम 19.15 बजे रवाना होकर अगले दिन अपने निर्धारित समय सुबह 10.00 बजे दिल्ली पहुचेगी।
गाडी संख्या 12916, दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस
इसी प्रकार गाडी संख्या 12916, दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस 01 अप्रेल 2022 से दिल्ली से अपने निर्धारित समय दोपहर 15.20 बजे ही रवाना होकर अगले दिन सुबह 06.40 बजे के स्थान पर प्रतिदिन सुबह 06.20 बजे अहमदाबाद पहुचेगी।
इन 22 ट्रेनों का भी समय बदला
गाडी संख्या 15270, अहमदाबाद-मुज्जफरपुर एक्सप्रेस
गाडी संख्या 19565, ओखा-देहरादून एक्सप्रेस
गाडी संख्या 20913, राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
गाडी संख्या 22451, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
गाडी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस
गाडी संख्या 22915, बान्द्रा टर्मिनस-हिसार एक्सप्रेस
गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर एक्सप्रेस
गाडी संख्या 14804, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस
गाडी संख्या 14819, जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस
गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
गाडी संख्या 14707, बीकानेर-दादर एक्सप्रेस
गाडी संख्या 19027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी एक्सप्रेस
गाडी संख्या 22498, त्रिचरापल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस
गाडी संख्या 12548, अहमदाबाद-आगरा कैन्ट एक्सप्रेस
गाडी संख्या 22548, अहमदाबाद-ग्वालियर एक्सप्रेस
गाडी संख्या 22548, अहमदाबाद-ग्वालियर एक्सप्रेस
गाडी संख्या 20938, दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबन्दर एक्सप्रेस
गाडी संख्या 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
गाडी संख्या 22452, चंडीगढ़-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
गाडी संख्या 09438 आबूरोड-मेहसाणा-साबरमती डीएमयू स्पेशल
गाडी संख्या 09432 मेहसाणा-साबरमती- आबूरोड डीएमयू स्पेशल