रेलवे की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आज दोपहर 3 बजे बाद परिणाम

नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से ली गई ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम आज यानि 4 मार्च को दोपहर 3 बजे बाद घोषित किया जाएगा। रेलवे की ओर जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा पिछले साल हुई थी। यह परीक्षा पिछले साल 17 सितंबर से 17 दिसंबर के बीच हुई थी और इसमें लगभगएक करोड़ 70 लाखसे ज्यादा अभ्यर्थी बैठे थे। ग्रुप डी की लगभग 63000 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षार्थी लम्बे समय से इसके रिजल्ट की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि आरआरबी के कार्यकारी निदेशक ने कहा भी था कि फरवरी 2019 तक इस परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। लेकिन आरआरबी यह परिणाम घोषित नहीं कर सकी। अब आरआरबी ने 4 मार्च 2019 को आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित करने की सूचना जारी की है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अभ्यर्थियों से परिणाम और इससे जुड़ी सभी जानकारियां व निर्देश के लिए आरआरबी की वेबसाइट देखते रहने को कहा है। इसके साथ इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी का शारीरिक पात्रता परीक्षा भी होगी। इन सफल अभ्यर्थियों की सूची भी आज आरआरबी परीक्षा परिणाम के साथ ही जारी करेगा। शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए स्थान और तारीख की घोषण इसी वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी।

शारीरिक पात्रता परीक्षा

लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिजीकल टेस्ट भी देना होगा। आरआरबी ने इसके लिए मापदण्ड तय कर रखे हैं। न्यूनतम मापदण्ड पूरे करने वाले अभ्यर्थियों के आगामी वरीयता में शामिल किया जा सकेगा। इसमें पुरूष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम भार दो मिनट में 100 मीटर तक लेकर जाना होगा। यह भार बिना जमीन पर रखे लेजाना होगा। साथ ही पुरूषों के लिए 100 मीटर की दौड़ 15 सैकण्ड में पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए मापदण्डों में कुछ शिथिलता है। महिलाओं को 20 किलोग्राम भार बिना जमीन पर रखे 2 मिनट में 100 मीटर तक लेकर जाना है। साथ ही एक किलोमीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सैकण्ड में पूरी करनी होगी।