Rail Extension : बाड़मेर-जयपुर एक्सप्रेस का मथुरा तक विस्तार

Rail Extension

-रेल विस्तार (Rail Extension) से कई ट्रेनों का समय बदला

-रेल संदेश ब्यूरो-

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) की ओर से बाडमेर-जयपुर-बाडमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा का मथुरा स्टेशन तक विस्तार(Rail Extension)  किया जा रहा है। साथ ही इस रेलसेवा के संचालन से कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग के स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 20489, बाडमेर-ंमथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा 13 नवम्बर से प्रत्येक मंगल, बुध, -शुक्र, -शनि व रवि को बाडमेर से रात 22.20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 06.45 बजे आगमन व 06.50 बजे प्रस्थान कर दिन में 12.15 बजे मथुरा पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 20490, मथुरा-ंबाडमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (सप्ताह में 05 दिन) रेलसेवा 14 नवम्बर से प्रत्येक सोम, बुध, गुरू,-शनि व रवि को मथुरा से दोपहर 15.45 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर रात 20.50 बजे आगमन व 21.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.00 बजे बाडमेर पहुॅचेगी।

उपरोक्त रेलसेवा के संचालन से कुछ रेलसेवाओं के मार्ग के निम्न स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

1. गाडी संख्या 12403, प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

रेलसेवा 14 नवम्बर से प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अलवर स्टेशन पर सुबह 09.50 बजे आगमन व 09.53 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय सुबह 09.30 बजे आगमन व 09.33 बजे प्रस्थान, बांदीकुई स्टेशन पर सुबह 10.43 बजे आगमन व 10.45 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10.20 बजे आगमन व 10.22 बजे प्रस्थान एवं दौसा स्टेषन पर 11.06 बजे आगमन व 11.08 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10.43 बजेआगमन व 10.45 बजे प्रस्थान करेगी। गांधीनगर जयपुर-बीकानेर मध्य संचालन समय पूर्ववत् रहेगा।

2. गाडी संख्या 20403, प्रयागराज-ंबीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

रेलसेवा 14 नवम्बर से प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अलवर स्टेशन पर सुबह 09.50 बजे आगमन व 09.53 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 09.30 बजे आगमन व 09.33 बजे प्रस्थान, बांदीकुई स्टेशन पर 10.43 बजे आगमन व 10.45 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10.20 बजे आगमन व 10.22 बजे प्रस्थान एवं दौसा स्टेषन पर 11.06 बजे आगमन व 11.08 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10.43 बजे आगमन व 10.45 बजे प्रस्थान करेगी। गांधीनगर जयपुर-ंउचयबीकानेर मध्य संचालन समय पूर्ववत् रहेगा।

3. गाडी संख्या 14726, मथुरा- भिवानी एक्सप्रेस

रेलसेवा 14 नवम्बर से मथुरा से निर्धारित समय 13.35 के स्थान पर परिवर्तित समय 12.20 बजे प्रस्थान कर निर्धारित समय 20.50 के स्थान पर 20.30 बजे भिवानी पहुॅचेगी।