रेलमंत्री पीयूष गोयल ने पारदर्शिता और जबावदेही को बढ़ावा देने के लिए रेल दृष्टि डैशबोर्ड की शुरूआत की थी। मात्र एक सप्ताह से भी कम समय में इस डैशबोर्ड का लाखों लोगों ने इस्तेमाल कर लिया है। भारतीय रेलवे बोर्ड के एक सदस्य का कहना है कि ये तो शुरूआत है, अभी से इस डैशबोर्ड पर बड़ी संख्या में लोग विजिट कर रहे हैं। पिछले चार दिन में अधिकांश लोगों ने आइ्र्रआरसीटीसी की खानपान व्यवस्था पर नजर रखी, टैण्डर प्रक्रिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने डैशबोर्ड को देखा। शिकायतों पर भी लोगों ने नजर रखनी शुरू कर दी है। रेल दृष्टि डैशबोर्ड विभिन्न जानकारियों को विभिन्न स्रोतों से एक ही स्थान पर एकत्र करने के बाद देश के नागरिकों को आंकड़े पहुंचा रहा है। इस डैशबोर्ड तक डेस्कटॉप, लेपटॉप अथवा मोबाइल उपकरण जैसे फोन अथवा टेबलेट का इस्तेमाल करते हुए पहुंच बनाई जा सकती है। यह एप जनता के आसान इस्तेमाल के लिए अनुकूल है। रेल दृष्टि डैशबोर्ड के जरिए ग्राहक अथवा रेल यात्रियों को देशभर में भारतीय रेलवे में बहुआयामी बदलाव देखने को मिल रहा है।
क्या है डैशबोर्ड
भारतीय रेलवे ने लोगों और यात्रियों को अधिकतम जानकारी देने के लिए इसे जारी किया है। रेल मंत्री ने गत 27 फरवरी 2019 को इसे जारीकरते हुए कहा भी था कि देश में यह पारदर्शिता का नया पैमाना होगा। इसपर उपलब्ध जानकारी को 15 यूजर फ्रेंडली श्रेणियों में बाटा गया हैः
एक नजर में
यात्री आरक्षण, अनारक्षित टिकटिंग, फ्रेट अर्निंग और फ्रेट लोडिंग को सीधे देखा जा सकता है।रेल दृष्टि में 6 सेवाएं पीएनआर पूछताछ, ओडीसी आवेदन पूछताछ, शिकायत पूछताछ, टेंडर संबंधी पूछताछ, श्रमिक पूछताछ और मालभाडा संबंधी पूछताछ शामिल की गई हैं। यात्रियों के आरक्षण और अनारक्षित टिकेटिंग से आमदनी दर्शाई गई है। यात्री टिकटों की संख्या और आमदनी को देखा जा सकता इसमें हल की गई और लंबित शिकायतों की संख्या दिखाई देती है। डैशबार्ड के जरिए क्षेत्रवार और मंडल वार अलग-अलग शिकायत का प्रकार देखा जा सकता है।
आईआरसीटीसी रसोई
आईआरसीटीसी की विभिन्न रसोई में लगे कैमरों के माध्यम से यात्री अब देख सकते है की उन्हें ट्रेन में दिया जाने वाला भोजन कैसे पक रहा है और पैक हो रहा है। यात्री अब भारतीय रेलवे के नेटवर्क पर किसी भी ट्रेन पर निगरानी रख सकते है। यात्रियों को ट्रेन के साथ-साथ हाउस कीपिंग कर्मचारियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। विशेष ट्रेनों को देखने के लिए फिल्टर भी मौजूद है। यह भारतीय रेलवे में यात्रा के सांस्कृतिक पहलू को दर्शाता है। इस टेब में चार प्रमुख वर्ग है इनमें रेल विरासत, स्मरणीय यात्राएं, मार्गों, ट्रेनों, सेलूनों की चैतरफा यात्रा और आईआरसीटीसी पर्यटन डेस्क जो महत्वपूर्ण जानकारी और पर्यटन सेवाएं प्रदान करता है।यह भारतीय रेलवे नेटवर्क पर यात्रियों के अनुभव बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई कुछ प्रमुख पहलों की प्रगति की निगरानी करता है।