ranchi : इन तीन ट्रेनों का संचालन रांची तक

ranchi

-तीनों ट्रेनें वापस रांची (ranchi) से शुरू होगी

-रेल संदेश डेस्क-
कोलकाता। दक्षिण पूर्व रेलवे में रांची मंडल (ranchi division)  के हटिया-बोंडामुंडा खंड के दोहरीकरण के कारण हटिया यार्ड फेज-1 में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की योजना बनाई गई है। इस कारण तीन ट्रेनें रांची (ranchi) और हटिया (hatia) के बीच रद्द रहेंगी। ये तीनों ट्रेनें रांची तक चलेगी और वापस रांची (ranchi) से ही शूरू होगी।

गाड़ी संख्या 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस 10 अप्रेल .2022 से 14 अप्रेल .2022 तक, गाड़ी संख्या 18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 10 अप्रेल .2022 से 13 अप्रेल .2022 तक और गाडी संख्या 03503 बर्धमान- हटिया मेमू ट्रेन 11 अप्रेल 2022 से 15 अप्रेल 2022 तक इनकी यात्रा रांची में समाप्त की जाएगी।

गाड़ी संख्या 03504 हटिया-बर्धमान मेमू, गाड़ी संख्या 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 11 अप्रेल 2022 से 15 अप्रेल 2022 तक चलने वाली दोनों ट्रेनों की यात्रा और गाड़ी सख्या 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 12 अप्रेल 2022 से 14 अप्रेल 2022 तक की यात्रा रांची से ही शुरू होगी।