– one way train वाया कटपडी-जोलारपेट्टई होकर चलेगी
-रेल संदेश डेस्क-
चेन्नई। भारतीय रेलवे (indian railway) कानपुर से येलहंका के बीच वन वे स्पेशल ट्रेन (one way train) चलाएगा। यह वन वे स्पेशल ट्रेन (one way train) वाया कटपड़ी जंक्शन व जोलारपेट्टई जंक्शन होकर चलाई जाएगी। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे (north central railway) ने ने वन वे स्पेशल ट्रेन (one way train) चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
ट्रेन संख्या 04157 कानपुर-येलहंका वन वे स्पेशल ट्रेन (वाया कटपडी जंक्शन और जोलारपेट्टई जंक्शन) 26 मार्च, 2022 को कानपुर से शाम 19.30 बजे प्रस्थान करेगी और 28 मार्च, 2022 को दोपहर 14.30 बजे येलहंका पहुंचेगी।
कोच: 2 – थर्ड एसी, 5 – स्लीपर क्लास, 8 – सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और 2 – सेकंड क्लास सह सामान / ब्रेक वैन।