nwr railway stall : भारतीय रेलवे के समस्त जोन में प्रथम

श्याम मारू
(Bureau Chief)
बीकानेर।
उत्तर पश्चिम रेलवे स्टॉल (nwr railway stall) को उत्तर रेलवे के अम्बाला में पुरस्कृत किया गया। अम्बाला में आयोजित 64वें रेल सप्ताह राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह 2019 में रेल मेला प्रदर्शनी में समस्त जोनल रेलवे में एनडब्ल्यूआर रेलवे स्टाल (nwr railway stall) को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। एनडब्ल्यूआर रेलवे स्टाल (nwr railway stall) के पुरस्कृत होने पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

रेलवे का गौरवपूर्ण इतिहास

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार 64वें वार्षिक रेल राष्ट्रीय समारोह 2019 के दौरान अम्बाला में आयोजित प्रदर्शनी में भारतीय रेलवे के समस्त जोनल रेलवे ने भाग लिया। जिसमें भारतीय रेल की गौरवपूर्ण इतिहास, प्रयासों व नवप्रवर्तनों, नई तकनीकी दक्षता सहित विकासए उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की झलक को मनमोहक रूप से प्रदर्शित किया गया।

nwr railway stall में राजस्थानी संस्कृति की झलक

प्रदर्शनी में उत्तर पश्चिम रेलवे की स्टॉल राजस्थानी संस्कृति को दर्शाती हुई लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। जिसमें विभिन्न मॉडल तथा आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ रेलवे की यात्रा को भी दर्शाया गया साथ ही मण्डलों में यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए गए नवाचारों व अपनाई गई अत्याधुनिक तकनीकी को अपनी स्टॉल में प्रदर्शित किया। स्टॉल पर राजस्थानी संस्कृति की झलक तथा राजस्थानी साफा (पगड़ी) का विशेष आकर्षण रहा।

बीकानेर-जोधपुर को विशेष पुरस्कार

समारोह के समापन के अवसर पर प्रदर्शनी में पुरस्कारों की भी घोषणा की गई। जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे को समस्त जोनल रेलवे में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। समस्त जोनल रेलवे का पुरस्कार उत्तर पश्चिम रेलवे के उत्तर महाप्रबन्धक टीपी सिंह ने प्रदान किया गया। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर और जोधपुर मण्डल की सांस्कृतिक टीम को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर अपर महाप्रबन्धक उत्तर पश्चिम रेलवे अर्चना जोशी आदि अधिकारी मौजूद थे।