-रेल संदेश डेस्क-
बीकानेर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस (Humsafar express) का संचालन प्रारम्भ किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 22985, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक हमसफर (Humsafar express) 05 मार्च 2022 से प्रत्येक शनिवार उदयपुर से रात 23.25 बजे रवाना होकर अगले दिन अपरान्ह 12.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर साप्ताहिक हमसफर 06 मार्च 2022 से प्रत्येक रविवार शाम को 16.15 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 04.30 बजे उदयपुर पहुॅचेगी। ठहराव: मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, अजमेर, जयपुर, अलवर। कोचः 16 थर्ड एसी, 01 द्वितीय शयनयान, 01 पेन्ट्रीकार व 02 पॉवर कार।