konkan railway : वास्को डी गामा-वेलंकन्नी एक्सप्रेस चलेगी अब नागपट्टिनम तक

konkan railway

-कोंकण रेलवे (konkan railway) करेगा संचालन

-रेल संदेश डेस्क-
मडगांव। कोंकाण रेलवे (konkan railway) ने गाड़ी संख्या 17315/17316 वास्को डी गामा – वेलंकन्नी – वास्को डी गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस को नागपट्टिनम स्टेशन तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी कोंकण रेलवे (konkan railway) दक्षिण रेलवे (south railway) और दक्षिण पश्चिम रेलवे (south west railway) के नागपट्टिनम स्टेशन तक आगे बढ़ाने के फैसले की अनुपालना में कोंकण रेलवे तद्नुसार संचालन करेगा। अब यह ट्रेन गाड़ी संख्य 17315/17316 वास्को डी गामा – नागपट्टिनम – वास्को डी गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस के नाम से संचालित की जाएगी।
ट्रेन नं. 17315 वास्को डी गामा – नागपट्टिनम साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को वास्को डी गामा से सुबह 09.00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11.40 बजे नागपट्टिनम पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नं. 17316 नागपट्टिनम – वास्को डी गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को नागपट्टिनम से मध्यरात्रि 00.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन तड़के 03.25 बजे वास्को डी गामा पहुंचेगी। ठहराव: मडगांव जंक्शन, सनवोर्डेम, कुलेम, कैसल रॉक, लोंडा जंक्शन, धारवाड़, हुबली जंक्शन, हावेरी, रानीबेन्नूर, दावणगेरे, बिरूर जंक्शन, अर्सीकेरे जंक्शन, तिप्तूर, तुमकारू, चिक्का बनवारा जंक्शन पर रुकेगी. बनासवाड़ी, कृष्णराजपुरम, बंगारपेट, सेलम जं., इरोड जं., करूर जं., तिरुचिरापल्ली जं., तंजावुर जं. और थिरुवरुर जं. स्टेशन। कोच: एक सैकण्ड एसी, चार थर्ड एसी, सात स्लीपर क्लास, चार सेकेंड सीटिंग,एसएलआर- 02।