-रेल संदेश डेस्क-
Train Time Changeवाराणसी। जोधपुर से वाराणसी के चलने वाली रेलगाड़ियां अब वाराणसी सिटी तक जाएगी । अब तक यह रेलगाड़ियां वाराणसी जंक्शन (Varanasi) तक ही चलती थी। भारतीय रेलवे ने वाराणसी जंक्शन से चार किलोमीटर दूर वाराणसी सिटी (Varanasi) तक कुछ ट्रेनों को विस्तारित किया है। यह परिवर्तन 21 अक्टूबर से प्रभावी होगा।
गाड़ी संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (Train No. 14854, Jodhpur-Varanasi City Express)
उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (प्रत्येक मंगल, शुक्र व रवि को) जोधपुर स्टेशन से प्रस्थान कर वाराणसी स्टेशन पर सुबह 09.45 बजे आगमन एवं 09.55 बजे प्रस्थान कर सुबह 10.15 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
गाडी संख्या 14853 वाराणसी सिटी -जोधपुर एक्सप्रेस (Train No. 14853 Varanasi City-Jodhpur Express)
गाडी संख्या 14853, वाराणसी सिटी -जोधपुर एक्सप्रेस (प्रत्येक सोम, बुध व शनि को) वाराणसी सिटी से शाम 16.50 बजे प्रस्थान कर वाराणसी स्टेशन पर 17.10 बजे आगमन कर शाम 17.15 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
गाडी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस(Train No. 14864 Jodhpur-Varanasi City Express)
गाडी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (प्रत्येक सोम, शुक्र व शनि को) जोधपुर स्टेशन से प्रस्थान कर वाराणसी स्टेशन पर सुबह 06.40 बजे आगमन एवं 06.45 बजे प्रस्थान कर सुबह 07.00 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
गाडी संख्या 14863 वाराणसी सिटी -जोधपुर एक्सप्रेस (Train No. 14863 Varanasi City-Jodhpur Express)
गाडी संख्या 14863, वाराणसी सिटी -जोधपुर एक्सप्रेस (प्रत्येक मंगल, शुक्र व रवि को) वाराणसी सिटी से शाम 17.55 बजे प्रस्थान कर वाराणसी स्टेशन पर 18.15 बजे आगमन कर शाम 18.25 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
गाडी संख्या 14866, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस(Train No. 14866 Jodhpur-Varanasi City Express)
गाडी संख्या 14866, जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (प्रत्येक गुरू को) जोधपुर स्टेशन से प्रस्थान कर वाराणसी स्टेशन पर सुबह 07.10 बजे आगमन एवं 07.20 बजे प्रस्थान कर सुबह 07.40 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी।
गाडी संख्या 14865, वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस(Train No. 14865 Varanasi City-Jodhpur Express)
गाडी संख्या 14865, वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस (प्रत्येक गुरू को) वाराणसी सिटी से शाम 17.55 बजे प्रस्थान कर वाराणसी स्टेशन पर 18.10 बजे आगमन कर शाम 18.15 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगी।