जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन की ओर से जयपुर-चण्डीगढ-जयपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस के संचालन समय में परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन 24 अप्रेल 2019 से लागू होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि इस ट्रेन के समय में बदलाव को लेकर काफी समय से यात्रियों की मांग आ रही थी। शर्मा के अनुसार गाडी संख्या 19717, जयपुर-चण्डीगढ इण्टरसिटी एक्सप्रेस 24 अप्रेल 2019 को जयपुर से शाम 16.40 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय के अनुसार शाम 19.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन तड़के 04.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समयानुसार सुबह 07.10 बजे चण्डीगढ पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19718, चण्डीगढ-जयपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस रेलसेवा 24 अप्रेल को चण्डीगढ से दोपहर 13.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय के अनुसार 18.50 बजे प्रस्थान कर मध्यरात्रि 00.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समयानुसार 06.40 बजे जयपुर पहुॅचेगी। परिवर्तित समय के अनुसार जयपुर से रवानगी के बाद यह ट्रेन गांधीनगर शाम 19.40 बजे, दौसा रात 20.21 बजे, बांदीकुई 20.45 बजे, राजगढ़ 21.05 बजे, अलवर 21.55 बजे, खैरथल 22.16 बजे, रेवाड़ी 23.30 बजे, झज्झर मध्य रात्रि 00.10 बजे, रोहतक 01.13 बजे, जींद 02.05 बजे, उचाना 02.25 बजे, नरवाना 02.45 बजे, कैथल 3.35 बजे, कुरूक्षेत्र तड़के 4.30 बजे और अम्बाला कैंट सुबह 6.10 बजे पहंुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन चंडीगढ़ से रवाना होने के बाद अम्बाला कैंट शाम 19.40 बजे, कुरूक्षेत्र 20.22 बजे, कैथल 21.36 बजे,नरवाना 22.35 बजे, उचाना 22.51 बजे, जींद 23.10 बजे, रोहतक मध्यरात्रि 00.15 बजे, झज्झर 1.00 बजे, रेवाड़ी 2.00 बजे, खैरथल 2.45 बजे, अलवर 3.07 बजे, राजगढ़ 3.38 बजे, बांदीकुई 4.00 बजे, दौसा तड़के 4.28 बजे और गांधीनगर सुबह 8.35 बजे पहुंचेगी।
सिकंदराबाद-दरभंगा ट्रेन के दिवस व समय में परिवर्तन
गाड़ी सं.07007 सिकंदराबाद-दरभंगा समर स्पेशल ट्रेन जो 07, 14 21 और 28 मई, 2019 को सिकंदराबाद से रात 22.00 बजे रवाना होने वाली थी, इसके संचालन दिवस व समय में परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन 8, 15, 22 और 29 मई, 2019 को देर रात 02.45 बजे रवाना होगी।