-रेल संदेश डेस्क-
मुम्बई। होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे मुंबई और जयनगर के बीच 4 होली स्पेशल ट्रेनें (holi special trains) चलाएगा। इन होली स्पेशल ट्रेनें (holi special trains) चलने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। ट्रेन संख्या 05562 होली स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 मार्च 2022 और 01 अप्रेल 2022 को मध्य रात्रि 00.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 15.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05561 होली स्पेशल ट्रेन 22 मार्च 2022 और 29 मार्च 2022 को जयनगर से रात 23.50 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन दोपहर 13.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। ठहराव: कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं, बक्सर, आरा, पटना, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा।