-कोहरे से चार ट्रेनें (fog train) रद्द
-रेल संदेश डेस्क-
बीकानेर। रेलवे बोर्ड की ओर से कोहरे के मौसम (fog train ) में रद्द की गई उदयपुर-दिल्ली सराय-उदयपुर एवं बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवाएं बहाल कर दी गई है। कैप्टन शशि किरण ने बताया कि पूर्व में कोहरे की अधिकता के कारण रेलवे बोर्ड द्वारा रद्द की गई, गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय एवं 22471/22472, दिल्ली सराय-बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवाओं को बहाल कर दिया गया है। अर्थात् यह रेलसेवायें अब अपने नियमित समय-सारणी अनुसार संचालित रहेगी।
कोहरे के मौसम में 04 ट्रेनों ं को रद्द किया जा रहा है। साथ ही उŸार पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शषि किरण के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की निम्नांकित 04 रेलसेवाओं को रद्द किया जा रहा हैः-
रद्द रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 22421, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर प्रतिदिन रेलसेवा 01 दिसम्बर 2022 से 28 फरवरी .2023 तक (90 ट्रिप) तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन रेलसेवा 01 दिसम्बर से 28 फरवरी 2023 तक (90 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 22985, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक (शनिवार को) रेलसेवा 03 दिसम्बर 2022 से 25 फरवरी 2023 तक (13 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला- उदयपुर सिटी साप्ताहिक (रविवार को) रेलसेवा दिनांक 04 दिसम्बर 2022 से 26 फरवरी 2023 तक (13 ट्रिप) तक रद्द रहेगी।