-बीकानेर-दिल्ली ट्रेन में भी लगेगा एक्स्ट्रा कोच (sleeper coach)
-रेल संदेश डेस्क-
बीकानेर। रेलवे ने प्रतीक्षा सूची को देखते हुए बीकानेरे-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस और भिवानी- कानपुर एक्सप्रेस समेत 7 ट्रेन में एक्स्ट्रा स्लीपर कोच (sleeper coach) लगाए गए है। यह फैसला रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए किया है। एक्स्ट्रा स्लीपर कोच (sleeper coach) लगाने से यात्रियों को अतिरिक्त बर्थें मिलेंगी।
1.गाडी संख्या 12458/12457, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 20 मार्च 2022 एवं दिल्ली सराय से 22 मार्च 2022 को 01 शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2.गाडी संख्या 22421/22422, दिल्ली सराय-जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 21 मार्च 2022 एवं जोधपुर से 22 मार्च 2022 को 01 शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
3.गाडी संख्या 14724 भिवानी-कानपुर रेलसेवा में 19 मार्च 2022 एवं 20 मार्च 2022 को एक-एक साधारण श्रेणी के कोचों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
4.गाडी संख्या 14727 श्रीगंगानगर -तिलकब्रिज रेलसेवा में 19 मार्च 2022 को एक साधारण श्रेणी के कोचों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
5.गाडी संख्या 14712 श्रीगंगानगर -हरिद्वार इंटरसिटी रेलसेवा में 19 मार्च 2022 एवं 20 मार्च 2022 को एक-एक साधारण श्रेणी के कोचों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
6.गाडी संख्या 12482 श्रीगंगानगर -दिल्ली इंटरसिटी रेलसेवा में 19 मार्च 2022 एवं 20 मार्च 2022 को एक-एक साधारण श्रेणी के कोचों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
7.गाडी संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 19 मार्च 2022 एवं 20 मार्च 2022 को एक-एक साधारण श्रेणी के कोचों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।