extra coach : दो ट्रेनों में लगाए एक्स्ट्रा कोच

extra coach 01

बीकानेर। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर मंडल की 02 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों (extra coach)की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। एक्स्ट्रा कोच (extra coach)लगाने से यात्रियों को ज्यादा बर्थें मिलेंगी।
-गाडी संख्या 22737/22738, सिकन्दराबाद-हिसार-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस में सिकन्दराबाद से 1 फरवरी 2022 से 23 फरवरी 2022 तक तथा हिसार से 4 फरवरी 2022 से 27 फरवरी 2022 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
-गाडी संख्या 19027/19028, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से 5 फरवरी 2022 व 12 फरवरी 2022 को तथा जम्मूतवी से 7 फरवरी 2022 व 14 फरवरी 2022 को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।