-रेल संदेश डेस्क-
बीकानेर। रेलवे की ओर से बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एवं बीकानेर-दादर ट्रेन में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी (extra coach) की जा रही है। इन एक्स्ट्रा कोच (extra coach) लगने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे,बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार रैना के अनुसार एक्स्ट्रा कोच (extra coach) लगने से वेटिंग लिस्ट कम होगी।
1. गाडी संख्या 22472/22471, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 15 अप्रेल 2022 से 18 अप्रेल 2022 तक एवं बीकानेर से 16 अप्रेल 2022 से 19 अप्रेल 2022 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेल में बीकानेर से 15 अप्रेल 2022 से 18 अप्रेल 2022 तक एवं दादर से 16 अप्रेल 2022 से 19 अप्रेल 2022 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।