-रेल संदेश डेस्क-
बीकानेर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे (indian railway) लगातार प्रयास करता है। ज्यादा भीड़ होने पर एक्स्ट्रा कोच (extra coach) लगाए जाते हैं। इसी कड़ी में उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए पांच ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बों (extra coach) की अस्थाई बढोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे (nwr) के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इन गाड़ियों में अतिरिक्त कोच (extra coach)लगाने से होली त्योहार के अवसर पर तथा ग्रीष्मकालीन अवकाश में होने वाली भीड़ से यात्रियों को राहत मिलेगी।
1. गाडी संख्या 12195/12196, आगरा फोर्ट-अजमेर-आगरा फोर्ट इन्टरसिटी में 12 मार्च 2022 से 31 मई 2022 तक 01 थर्ड एसी एवं 01 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 19573/19574, जयपुर-ओखा-जयपुर रेलसेवा में ओखा से 07 मार्च 2022 से 28 मार्च 2022 तक तथा जयपुर से 08 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
3. गाडी संख्या 20913/20914, राजकोट-दिल्ली सराय रोहिल्ला-राजकोट में राजकोट से 03 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 तक तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से 04 मार्च 2022 से 01 अप्रेल 2022 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
4. गाडी संख्या 19269/19270, पोरबन्दर-मुजफ्फरपुर-पोरबन्दर में पोरबन्दर से 04 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022तक (11.03.22 को छोड़कर) तथा मुजफ्फरपुर से 07 मार्च 2022 से 03 अप्रेल तक (13 मार्च 2022 को छोड़कर) 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
5. गाडी संख्या 20937/20938, पोरबन्दर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबन्दर में पोरबन्दर से 01 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से 03 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।