-रेल संदेश डेस्क-
बीकानेर। पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद मंडल के पालनपुर-सामाख्याली रेल खण्ड में दोहरीकरण (doubling) का कार्य किया जा रहा है। यह दोहरीकरण (doubling) का काम दियोदर-मीठा-भाभर-देवगाम-राधनपुर स्टेशनो के मध्य किया जाएगा। इस दोहरीकरण (doubling) कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
रद्द रेलगाड़िया
-गाडी संख्या 22483, जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस 04 अप्रेल 2022 एवं 06 अप्रेल 2022 को (02 ट्रिप) रदद् रहेगी।
-गाडी संख्या 22484, गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा 05 अप्रेल 2022 एवं 07 अप्रेल 2022 को (02 ट्रिप) रदद् रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं:-
-गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस जो 04 अप्रेल 2022 एवं 06 अप्रेल 2022 को बरेली से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया पालनपुर, मेहसाणा, धागेन्द्रा, सामाख्याली संचालित की जायेगी।
-गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस जो 04 अप्रेल 2022 एवं 07 अप्रेल 2022 को भुज से रवाना होगी, वह परीवर्तित मार्ग वाया सामाख्याली, धागेन्द्रा, मेहसाणा, पालनपुर संचालित की जायेगी।